-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bsp Chief Mayawati Emotional On Rasra Mla Umashankar Singh Death Video
भाई तो बहुत बने… लेकिन उमाशंकर को छोड़कर सबने धोखा दिया, BSP विधायक के निधन पर भावुक हुईं मायावती- VIDEO
- Written By: मनोज आर्या
BSP Chief Mayawati: मायावती ने कहा कि हमेशा ही मुझे इस परिवार से सम्मान मिला है। यह मौका सही नहीं है, फि भी मैं कहना चाहूती हूं कि अगर परिवार राजनीति में आना चाहेगा तो मै हर संभव मदद करुंगी।

बसपा सप्रीमो मायावती, (सोर्स- सोशल मीडिया)
BSP Chief Mayawati Emotional On Umashankar Singh Death: उत्तर प्रदेश के बलिया के रासड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर रात निधन हो गया। बुधवार देर रात उन्होंने दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। लंबे समय से वह बिमार चल रहे थे। उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक थे, उनके निधन के साथ ही राज्य की विधानसभा में पार्टी की मौजूदगी खत्म हो गई।
उमाशंकर सिंह की निधन के बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेता उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती भी उनके आवास पर पहुंची थी। इस दौरान वह उन्हें याद कर बेहद भावुक हो गईं।
‘उमाशंकर सिंह जैसा कोई वफादार नहीं’
मीडिया से बातचीत करते हुए मायावती ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं उमाशंकर सिंह जब से बसपा से जुड़े थे, तब से लेकर अब तक पूरी ईमानदारी और वफादारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाए। उन्होंने कभी बीएसपी को धोखा नहीं दिया। पार्टी में रहते हुए उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र और समाज का ध्यान रखा। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। मुझे वह अपनी सभी बहन की तरह मानते थे। मायावती ने आगे कहा कि भाई तो बहुत बने… सब धोखा देकर चले गए, लेकिन उन्होंने कभी धोखा नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
BSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
दबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
कहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
‘भाई तो बहुत बने पर उमाशंकर सिंह को छोड़कर सबने धोखा दिया..’
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर छलका पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का दर्द…हर साल उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं मायावती…कल रात उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया…मायावती भावुक हैं…बयान सुनिए pic.twitter.com/V6Jn5ck4L6 — Shweta Rai (Vistaar News) (@Shwetaraiii) August 6, 2026
परिवार से राजनीति में आने की अपील
बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि हमेशा ही मुझे इस परिवार से आदर और सम्मान मिलता आया है। यह मौका सही नहीं है, फि भी मैं कहना चाहूती हूं कि अगर परिवार राजनीति में आना चाहेगा तो मै हर संभव मदद करुंगी। मैं उन्हें बढ़ावा दूंगी। मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने जब भी बसपा के टिकट पर रासड़ा से चुनाव लड़ा है उनकी जीत हुई है। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों का हमेशा ही ख्याल रखा है।
यह भी पढ़ें: सपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
छात्र राजनीति से ठेकेदारी तक का सफर
उमाशंकर सिंह की शुरुआती शिक्षा बलिया में हुई। कॉलेज के दौरान उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई, हालांकि शुरुआती दौर में उन्हें विशेष सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने ठेकेदारी के क्षेत्र में कदम रखा और निर्माण कार्यों के जरिए बड़ी पहचान बनाई। उन्होंने ‘छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन्स’ नाम से कंपनी स्थापित की, जो सड़क निर्माण के क्षेत्र में कार्य करती है। उनकी कारोबारी गतिविधियां माइनिंग सेक्टर तक भी फैली थीं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा और होटल उद्योग में भी निवेश किया। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सीएस इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
Bsp chief mayawati emotional on rasra mla umashankar singh death video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाई तो बहुत बने… लेकिन उमाशंकर को छोड़कर सबने धोखा दिया, BSP विधायक के निधन पर भावुक हुईं मायावती- VIDEO
Aug 06, 2026 | 05:35 PMबेलपत्र तोड़ने के ये गुप्त नियम नहीं जानते होंगे आप, एक गलती से लग सकता है दोष, नाराज़ हो सकते हैं भोलेनाथ
Aug 06, 2026 | 05:34 PMशिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए
Aug 06, 2026 | 05:34 PMबिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला
Aug 06, 2026 | 05:28 PMकॉकरोच जनता पार्टी की विचारधारा क्या है? अभिजीत दीपके ने खोला राज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बताया पूरा सच
Aug 06, 2026 | 05:18 PMपिता ने धारदार हथियार से किया था हमला, बेटे की बात ने तोड़ा दिल, जानें 80 साल की उषा नाडकर्णी की दर्दभरी कहानी
Aug 06, 2026 | 05:10 PMJPSC-JSSC विवाद पर बड़ी खबर: छात्रों की 11 सदस्यीय स्पेशल टीम तैयार, जानें कौन-कौन पहुंचाएगा सरकार तक बात
Aug 06, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














