- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Animal Head Found In Jama Masjid Of Agra Uttarakhand
Agra Big News: आगरा की जामा मस्जिद में मिला जानवर का कटा हुआ सिर, जुमे की नमाज से पहले बढ़ा तनाव, फोर्स तैनात
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई। यहां जामा मस्जिद किसी युवक ने बैग के अंदर जानवर का कटा हुआ सिर रख दिया। इससे मुस्लिम समुदाय में रोष फैल गया। फिलहाल क्षेत्र में फोर्स तैनात है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

आगरा जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर मिलने से हड़कंप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक बार फिर नफरत और हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जुमे की नमाज के पहले गुरुवार की रात किसी अज्ञात युवक ने शहर की शाही जामा मस्जिद में किसी जानवर का कटा सिर्फ फेंक दिया है। सुबह जब फज़र की नमाज़ के लिए मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे तो जानवर का कटा से देखकर आक्रोश फैलने लगा। इस घटना की सूचना पर तत्काल डीसीपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश की और कहा है कि जल्द से जल्द ऐसी हरकत करने वाले युवक को दबोच लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि शाही मस्जिद में सुबह नमाज पढ़ने आए मुस्लिम समाज के लोगों ने जैसे ही मस्जिद परिसर में जानवर का कटा हुआ सिर दिखा तो उनका गुस्सा भड़क गया। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि जिस जानवर का सिर मिला है, उसे मुस्लिम समाज के लोग देखना पसंद नहीं करते हैं और उसे इस्लाम धर्म के लोग काफी अशुभ मानते हैं। इसीलिए गुस्सा भड़काना स्वाभाविक है।
इलाके में भारी मात्रा में फोर्स तैनात
घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद इलाके के डीसीपी सिटी सोनम कुमार कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की। फिलहाल पूरा इलाका छावनी में बदल दिया गया है और लोगों को समझा बुझाकर ऐसी हरकत करने वाले की शख्स के खिलाफ कार्रवाही का भरोसा दिलाया जा रहा है। पुलिस ने मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं को बुलाकर भी समझाने की कोशिश की है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: राम ने धोए थे निषादराज के पैर ! अमित शाह का कथन बेसिर-पैर
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
सीसीटीवी में दिखाई दिया संदिग्ध युवक
पुलिस का कहना है की मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेहरा ढके हुए एक युवक दिखाई दे रहा है और उसके हाथ में जानवर का कटा हुआ सिर है। ऐसा लग रहा है कि इसी शख्स ने यह हरकत की है। फिलहाल पुलिस की आधा दर्जन टीमें आसपास के सीसीटीवी कैमरे के जरिए फुटेज की तलाश कर रही हैं और आरोपी की तलाश में जुट गईं हैं।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद हुई बड़ी घटना
पुलिक का मानना है कि वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद इस प्रकार की घटना को देखते हुए माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से अराजक तत्वों की ये साजिश है। फिलहाल जुमे की नमाज के चलते आज बड़ी संख्या में यहां मुस्लिम समाज के लोग एकत्र होंगे। ऐसे में पुलिस की ओर से फोर्स का पूरा बंदोबस्त किया गया है।
Animal head found in jama masjid of agra uttarakhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMचोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 09:13 AMस्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













