-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Pda Will Turn Tables In Milkipur Assembly By Election Yogi Adityanath
मिल्कीपुर के ‘महारण’ में अखिलेश का पीडीए पलटेगा बाजी! दांव पर सीएम योगी की प्रतिष्ठा, जानिए किस करवट बैठेगा ‘चुनावी ऊंट’
- Written By: अभिषेक सिंह
सपा और बीजेपी के लिए मिल्कीपुर सीट की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली है, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए फॉर्मूले के तहत अपनी जीत...

योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। 10 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है।
समाजवादी पार्टी और भाजपा के लिए मिल्कीपुर सीट की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली है, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए फॉर्मूले के तहत अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर जीत का पूरा दारोमदार जातियों के समीकरण पर निर्भर करता है।
दलित-मुस्लिम तय करते हैं चुनाव
इस सीट पर दलित और पिछड़े मतदाताओं के साथ ही मुस्लिमों की अच्छी खासी संख्या किसी भी प्रत्याशी की किस्मत तय करने में सक्षम है। यही वजह है कि अखिलेश यादव ने इस सीट पर पीडीए कार्ड खेला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश के दलित प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा किसे मैदान में उतारती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
पंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
UP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
क्या हैं मिल्कीपुर के जातीय समीकरण
मिल्कीपुर सीट पर करीब 3 लाख 58 हजार मतदाता हैं, जिनमें से डेढ़ लाख अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा पासी मतदाताओं की संख्या करीब 55 हजार है। इसके बाद पिछड़े मतदाताओं की संख्या आती है, जिनमें से 55 हजार यादव मतदाता ज्यादा प्रभावशाली हैं। इसके बाद मुस्लिम मतदाता भी इस सीट पर काफी प्रभावशाली नजर आते हैं। यही वजह है कि मिल्कीपुर सीट पीडीए के फॉर्मूले को ज्यादा सपोर्ट करती है।
गेमचेंजर साबित होगा पीडीए!
अखिलेश यादव को लगता है कि मिल्कीपुर सीट पर पीडीए गेम चेंजर साबित होगी। अनुसूचित जाति, पिछड़े और मुस्लिमों के बाद इस सीट पर करीब 60 ब्राह्मण मतदाता हैं। क्षत्रिय मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या करीब 25 हजार है जबकि वैश्य मतदाता 20 हजार हैं। इसके अलावा कोरी 20 हजार, चौरसिया 18 हजार और पाल व मौर्य मतदाताओं का रुझान भी काफी अहम माना जा रहा है।
राजनीति से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यही वजह है कि बीजेपी हिंदू मतदाताओं को एकजुट कर इस सीट पर कमल खिलाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां उस टीम को तैनात किया है जिसने मुस्लिम बहुल कुंदरकी और सुरक्षित सीट कटेहरी में भाजपा के लिए जीत की पटकथा लिखी थी। योगी सरकार के 6 मंत्री मिल्कीपुर सीट पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
Akhilesh yadav pda will turn tables in milkipur assembly by election yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
Aug 08, 2026 | 06:55 AMBirthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














