-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Gave Controversial Statement About Dheerendra Shastri In Lucknow
‘अंडर टेबल लेगा वो बाबा पैसै’, धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर अखिलेश का विवादित बयान
- Written By: अभिषेक सिंह
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक विवादित बयान दे बैठे। कई कथावाचक हैं जो 50 लाख रूपये लेते हैं। किसी की हैसियत है कि धीरेन्द्र शास्त्री को बुला ले।

अखिलेश यादव व इनसेट में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: इटावा में कथावाचकों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता का मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कथावाचकों का समर्थन किया था। वहीं, अब उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के महंत और कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
इटावा दादरपुर गांव में कथित तौर पर जाति बदलकर श्रीमद् भागवत कथा सुनाने वाले कथावाचक संत कुमार यादव और मुकुट मणि यादव के साथ अभद्रता की घटना सामने आई। लोगों ने कथावाचकों की चुटिया काट दी। उनके साथ मारपीट की और कथित तौर पर उनके ऊपर मानव मूत्र भी छिड़का। इतना ही नहीं उनका हारमोनियम भी तोड़ दिया।
कथावाचकों के समर्थन में आए अखिलेश
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कथावाचकों के समर्थन में उतरे। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही घटना के अगले दिन उन्होंने कथावाचकों को सपा कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें नया हारमोनियम भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश
अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
लखनऊ में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना को लेकर किए गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक विवादित बयान दे बैठे। उन्होंने कहा कहा कि कई कथावाचक महंगी फीस लेते हैं। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं बुला पाते।
यहां सुनिए अखिलेश यादव का पूरा बयान
अखिलेश यादव ने आगे अपने बयान में कहा, “कई कथावाचक हैं जो 50 लाख रूपये लेते हैं। किसी की हैसियत है कि धीरेन्द्र शास्त्री को कथा के लिए अपने घर बुला ले। अंडर टेबल लेगा वो बाबा पैसै। आप पता करवा लीजिए अंडर टेबल वो धीरेन्द्र शास्त्री पैसे नहीं लेते हैं क्या? कथा बांचने की पता नहीं उनकी कितनी कीमत होगी, थोड़ी तो होगी नहीं”
“कई कथावाचक हैं जो 50 लख रुपए लेते है, किसी की हैसियत है कि धीरेंद्र शास्त्री को बुला ले अपने घर, कथा के लिए, अंडर टेबल लेते है, पता लगवा लीजिए धीरेंद्र शास्त्री की फीस कितनी होगी” ~ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव#Etawah #Akhileshyadav pic.twitter.com/Z6MWZmGeTk — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) June 29, 2025
Watch: गरीब की लाश लिए खड़ी रही एंबुलेंस, VIP स्कॉर्पियो के लिए खुला बंद रास्ता!
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इटावा में कथावाचकों के साथ हुई अभद्रता के मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इसके बाद कथावाचकों के ऊपर भी जाति बदलकर कथा सुनाने यानी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद इटावा में प्रदर्शन और पुलिस जीप पर पथराव की घटना भी सामने आई थी।
Akhilesh yadav gave controversial statement about dheerendra shastri in lucknow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंसान हूं, गलतियां होती हैं: नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- राजनीति में ये चीज…
Jul 09, 2026 | 02:13 PMरमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
Jul 09, 2026 | 02:10 PMमंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
Jul 09, 2026 | 02:07 PMमोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
Jul 09, 2026 | 02:01 PMदेश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Jul 09, 2026 | 01:50 PMFirst Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Jul 09, 2026 | 01:50 PMनकली खाद-बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं! सरकार ला रही है सख्त कानून, जेल की हवा खाएंगे जालसाज
Jul 09, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM












