Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP उपचुनावों में धांधली का आरोप लगाकर अखिलेश ने BJP को ललकारा, 2027 में दी खुली चुनौती

Akhilesh Yadav Statement: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद में चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और बीजेपी को 2027 के लिए खुली चुनौती दी।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 10, 2025 | 07:00 AM

अखिलेश यादव, (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav Challenges BJP:  संसद के शीतकालीन सत्र में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के हालिया उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को अपारदर्शी बताते हुए आरोप लगाया कि इन चुनावों में ‘वोट डकैती’ हुई है और बीजेपी को 2027 में उन्हीं सीटों को जीतकर दिखाने की चुनौती दे डाली।

संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव में निष्पक्ष कार्रवाई कहीं भी नहीं दिखी। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की ताकत माने जाते हैं, लेकिन आज वे धांधली की वजह से लोगों का भरोसा खो रहे हैं।

वोट चोरी नहीं वोट डकैती हुई है: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने अपनी बात को पुष्ट करते हुए कहा कि “जितने भी बाय इलेक्शन हुए हैं वहां वोट चोरी नहीं वोट डकैती हुई है”। उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम शिकायतें दर्ज कराए जाने के बावजूद, चुनाव आयोग ने इस तरह की धांधली को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि फर्रुखाबाद के चुनाव में तो नतीजे बदलने तक की घटनाएं देखी गईं और उम्मीदवारों ने इसकी औपचारिक शिकायत भी की थी।

रामपुर का उदाहरण और बीजेपी को चुनौती

अखिलेश यादव ने रामपुर उपचुनाव का विशेष उल्लेख किया, जहां बीजेपी पहली बार जीतने में सफल हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर में वोटिंग के दिन पुलिस और प्रशासन ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान केंद्र जाने से रोका। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां-जहां उपचुनाव जीती है, उसमें से एक भी सीट 2027 में जीत कर दिखा देना। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कई राज्यों में चुनाव के दौरान महिलाओं के खातों में सीधे पैसे भेजे गए।

बैलेट पेपर की मांग और पारदर्शिता पर सवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और इस संबंध में कांग्रेस के सुझाव का भी समर्थन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया तब तक पारदर्शी नहीं मानी जाएगी जब तक कि सभी राजनीतिक दलों को समान मंच और समान अवसर न मिले।

यह भी पढ़ें:  मेहुल चोकसी की वापसी तय, बेल्जियम के कोर्ट से आखिरी उम्मीद भी टूटी, प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज

ईवीएम पर संदेह व्यक्त करते हुए, सपा अध्यक्ष ने मांग की कि भारत को फिर से बैलेट पेपर पर लौटना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जर्मनी जैसे देशों में ईवीएम को मान्यता नहीं दी गई है, इसलिए भारत में भी बैलेट प्रक्रिया को एक बार फिर लागू करना जरूरी है ताकि चुनाव परिणामों पर कोई संदेह न रहे।

Akhilesh yadav challenges bjp by alleging rigging in up by elections issues open challenge in 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 07:00 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

अखिलेश की राह पर चल पड़ीं मायावती! 2027 चुनाव से पहले उठाया बड़ा मुद्दा, यूपी में मच गई सियासी हलचल

2

उपचुनावों में ‘वोट डकैती’ हुई…लोकसभा में अखिलेश का धमाकेदार भाषण, बोले- SIR के नाम पर NRC चल रहा

3

प्रसाद में मिली अंगूठी…तो कृष्ण संग रचाया ब्याह, विदा होकर जीजा के घर पहुंची पिंकी की अनोखी कहानी

4

मुखबिरों ने आजादी के बाद क्यों बनाया अपना गीत? ‘वंदे मातरम’ पर संसद में गरजे अखिलेश, देखें- Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.