- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Appeals To The Public To Save Janeshwar Mishra Park Accuses Bjp Of Event Baazi
‘जनेश्वर मिश्र पार्क को बचाओ’, अखिलेश यादव ने की जनता से अपील, भाजपा पर लगाया ‘इवेंटबाजी’ का आरोप
UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क को 'हरित हृदय' बताते हुए भाजपा पर इवेंटबाजी और लालच का आरोप लगाया। उन्होंने पार्क बचाने के लिए बड़ा नागरिक आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।
- Written By: प्रतीक पांडेय

अखिलेश यादव, फोटो- सोशल मीडिया
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लखनऊ के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्र पार्क को बचाने के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पैसे के लालच में इस पार्क को ‘इवेंटबाजी’ के हवाले करने का गंभीर आरोप लगाया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क को बचाने के लिए एक बड़ा नागरिक आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पैसे के लालच में लखनऊ के ‘हरित हृदय’ कहे जाने वाले इस पार्क को इवेंटबाजी के हवाले कर रही है। सपा प्रमुख ने चेतावनी दी कि यह तो भाजपा और उनके संगी-साथियों के लालच की शुरुआत है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि आज एक पार्क इसका शिकार हो रहा है, कल को लखनऊ और उत्तर प्रदेश के हर मोहल्ले-कॉलोनी के पार्क पर भाजपाई ठेकेदारों का कब्जा हो जाएगा।
गंदगी और सांस लेने की समस्या की चेतावनी
अखिलेश यादव ने स्थानीय निवासियों को इवेंट के बाद होने वाली गंदगी से आगाह किया। उन्होंने कहा कि इन इवेंटों के बाद लोगों के हिस्से में सिर्फ कूड़े-करकट, गंदगी और जूठन की दुर्गंध के सिवा कुछ नहीं आएगा। अखिलेश ने कहा कि अगर सपा अकेले इसका विरोध करेगी तो भाजपा इसे राजनीतिक करार देगी। उन्होंने लिखा, “हम सबको मिलकर एक नागरिक आंदोलन की तरह इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। यदि हम अकेले ये करेंगे तो इसे राजनीतिक आंदोलन घोषित करके भाजपा सरकार अपना उल्लू सीधा कर लेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
महाराष्ट्र के लाखों गिग वर्कर्स की चमकेगी किस्मत! सपा MLA रईस शेख ने विधानसभा में पेश किया प्राइवेट मेंबर बिल
अखिलेश के बाद राहुल गांधी से मिलेंगे रोहित पवार, संसद में गूंजेगा अजित पवार विमान हादसा मामला
‘हम तो प्रधानमंत्री…’, अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले पर कसा तंज
प्रिय लखनऊ व उप्रवासियों, सावधान! भाजपा सरकार पैसे के लालच में लखनऊ के ‘हरित-हृदय’ जनेश्वर मिश्र पार्क को अपनी इंवेटबाजी से दूर रखे। लखनऊ के नागरिकों का स्वच्छ हवा और हरियाली पर पूरा अधिकार है। हम सबको मिलकर एक नागरिक आंदोलन की तरह इसका पुरज़ोर विरोध करना चाहिए, यदि हम अकेले… pic.twitter.com/tNkbj6OiM2 — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 30, 2025
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते विरोध नहीं किया गया तो लखनऊवासियों का सांस लेना दूभर हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि भाजपा पार्क को पार्किंग न बनाए। उन्होंने नारा दिया, “भाजपा जाए तो सांस आए।”
नागरिक आंदोलन की अपील, राजनीतिक विरोध से परहेज
अखिलेश यादव ने इस विरोध को राजनीतिक रंग दिए जाने से रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी अकेले इसका विरोध करेगी तो भाजपा इसे राजनीतिक आंदोलन घोषित करके “अपना उल्लू सीधा कर लेगी”। इसलिए उन्होंने आह्वान किया कि सबको मिलकर इसे एक नागरिक आंदोलन की तरह पुरजोर विरोध करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ीं, नई FIR को कांग्रेस ने बताया डराने की साजिश
उन्होंने हर लखनऊवासी, हर पर्यावरण प्रेमी-एक्टिविस्ट, पार्कों का सदुपयोग करने वाले हर बुजुर्ग, हर परिवारवाले और हर हेल्थ व फिटनेस कॉन्शियस युवक-युवती से आगे आने और लखनऊ की हरियाली को बचाने की अपील की है।
Akhilesh yadav appeals to the public to save janeshwar mishra park accuses bjp of event baazi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में RTE एडमिशन में 1 किमी के दायरे की शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना को बताया ‘अवैध’
Mar 10, 2026 | 11:45 AMMumbai LPG Shortage: 20 फीसदी होटल बंद, गैस आपूर्ति बाधित रही तो 15 दिनों में होगा टोटल शट डाउन
Mar 10, 2026 | 11:42 AMरंगों में सराबोर नासिक, रहाड़ियों में रंगपंचमी का उत्साह, मंत्री महाजन ने लगाई डुबकी
Mar 10, 2026 | 11:36 AM‘योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानें क्या कहा?
Mar 10, 2026 | 11:35 AMवसई-विरार में 2300 में से सिर्फ 1200 इमारतों को मिला OC, अभय योजना लागू करने का निर्देश
Mar 10, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














