-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 17 Shops Of Mohammad Arif Another Close Associate Of Maulana Tauqeer Were Sealed In Bareilly
मौलाना तौकीर के एक और करीबी पर यूपी सरकार ने चलाया चाबुक, मोहम्मद आरिफ की 17 दुकानें सील
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bareilly Development Association ने उपद्रव के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आरिफ की 17 अवैध दुकानों और शोरूम को सील कर दिया गया है।

मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की 17 दुकानें सील, फोटो- IANS
Bareilly News: बरेली हिंसा मामले में प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को बीडीए ने उपद्रव के आरोपी तौकीर रजा के करीबी माने जाने वाले मोहम्मद आरिफ के खिलाफ कार्रवाई की। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित उनकी 17 अवैध दुकानों और शोरूम को सील कर दिया गया है। बताया गया कि ये सभी प्रतिष्ठान बिना नक्शा स्वीकृति के संचालित हो रहे थे।
प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। बीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही है। अधिकारी ने कहा, “हमने मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की कुल 17 दुकानों को सील किया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।”
इसके पहले भी तौकीर के करीबी पर हुआ है एक्शन
इससे पहले प्रशासन ने हिंसा के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के एक अन्य सहयोगी डॉ. नफीस खान के अवैध बारातघर पर बुलडोजर चलाया था। प्रशासन का कहना है कि हिंसा और उपद्रव में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में बरेली उपद्रव मामले में 126 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
किस मामले में हो रही है कर्रवाई?
गौरतलब है कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली शहर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। विरोध के दौरान स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: नूंह पहुंचा शहीद अग्निवीर समय सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में उमड़ पड़ा पूरा गांव
सीएम योगी ने दिए थे सख्त निर्देश
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्रशासन ने अब तौकीर रजा के करीबियों की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीडीए और पुलिस टीम की सख्ती से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। अधिकारी ने साफ किया कि जो भी व्यक्ति बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण कर रहा है या अवैध तरीके से कारोबार चला रहा है, उस पर अगली कार्रवाई तय है।
17 shops of mohammad arif another close associate of maulana tauqeer were sealed in bareilly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
Jul 07, 2026 | 08:02 PMBengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Jul 07, 2026 | 08:00 PMकाबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 07:58 PMदादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 07:51 PM‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
Jul 07, 2026 | 07:42 PMराज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMसलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Jul 07, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM












