-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bareilly Bulldozers Action Rest Of Marriage Hall Collapses Police Conduct Flag March With Bulldozer
बरेली में फिर गरजा बुलडोजर, मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, पुलिस ने पीले पंजे के साथ किया फ्लैग मार्च
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bareilly में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर एक्शन तेज कर दिया है। शनिवार को बच गए मैरिज हॉल के हिस्से को भी गिरा दिया गया। पुलिस ने पीले पंजे से साथ फ्लैग मार्च भी किया।

मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, फोटो- सोशल मीडिया
Bulldozer action in Bareilly: यूपी के बरेली में शनिवार को डॉक्टर नफीस खान के किले को ध्वस्त करने के बाद रविवार को उनके मैरिज हॉल के बचे हुए हिस्से पर भी कार्रवाई की गई। यह एक्शन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि संबंधित मैरिज हॉल पूरी तरह अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था। इस कारण बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम तक पूरा ढांचा जमींदोज कर दिया जाएगा।
शनिवार को रोकना पड़ा था ध्वस्तीकरण
शनिवार को कार्रवाई के दौरान अंधेरा होने के कारण ध्वस्तीकरण का काम बीच में रोकना पड़ा था। रविवार को जैसे ही दिन निकला, बीडीए की टीम फिर मौके पर पहुंची और काम को आगे बढ़ाया। आबादी वाले इलाके में सुरक्षा कारणों से बुलडोजर की जगह मजदूरों को लगाया गया, जो ईंटें और ढांचे के हिस्से हाथों से तोड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस और पीएसी की भारी फोर्स तैनात रही। मौके पर एसडीएम, सीओ और बीडीए के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद थे और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।
पुलिस ने बुलडोजर के साथ किया फ्लैग मार्च
बरेली में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद प्रशासन लगातार सख्त एक्शन मोड में है। शनिवार को पूरे दिन शहर के कई हिस्सों में बुलडोजर गरजता रहा। पुलिस ने बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च भी किया, जिससे लोगों में सख्ती का संदेश जाए। रूट मार्च में पुलिस बल आगे-आगे और बुलडोजर पीछे-पीछे चलता दिखा।
शनिवार को नगर निगम ने भी अपना अभियान चलाया। इस दौरान नाले-नालियों के ऊपर बने अवैध निर्माण को हटाया गया। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में नालों पर डाले गए स्लैब, टिन शेड और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
नगर निगम ने बताया नियमित अभियान
हालांकि नगर निगम अधिकारियों ने इसे नियमित अभियान बताया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक्शन हालिया बवाल से जुड़ा हुआ है। जिस इलाके में यह कार्रवाई हुई, वहां हिंसा में शामिल अधिकतर आरोपी और उनके सहयोगी रहते हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क और नालों पर किए गए अवैध निर्माण से ट्रैफिक में दिक्कतें आ रही थीं। इसलिए इन्हें हटाना आवश्यक था। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई नगर निगम के नियमित अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा है और इसका किसी घटना से सीधा संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘रिंग में उतरने से पहले रेफरी पर सवाल उठा रहे हैं, और… ’, शाहनवाज हुसैन का तेजस्वी यादव पर तंज
बरेली में लगातार चल रहे बुलडोजर एक्शन से प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अवैध निर्माण और कानून तोड़ने वालों पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।
Bareilly bulldozers action rest of marriage hall collapses police conduct flag march with bulldozer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
Jul 07, 2026 | 08:02 PMBengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Jul 07, 2026 | 08:00 PMकाबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 07:58 PMदादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 07:51 PM‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
Jul 07, 2026 | 07:42 PMराज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMसलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Jul 07, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM












