प्रदीप जैन, अपने साथियों के साथ
Congress News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन समेत 13 कांग्रेस नेताओं को ढाई साल की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर जुर्माना लगाया है। मामला 12 साल पुराना है, जिसमें शुक्रवार शाम को फैसला आया है। फैसले के बाद कांग्रेस नेता प्रदीप जैन भावुक होकर रोने लगे।
कोर्ट के बाहर उनके पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदीप जैने ने कहा कि मुझे अपनी सजा का कोई दुख नहीं है, लेकिन जो मेरे बाकी साथी हैं, उनको सजा दी गई वो हमारे लिए दुख की बात है। उन्होंने कहा कि मरते दम तक हम बुंदेली जमीन के लिए लड़ते रहेंगे। इस दौरान उनकी आखों में आंसू थे और आवाज में कंपन थी।
मामले को लेकर प्रदीप आदित्य जैन ने कहा कि बिजली की मांग को लेकर 12 साल पहले हम लोगों ने शांति पूर्वक धरना दिया था। उसमें कई धाराएं थीं, जिसमें कुल हमे ढाई साल की सजा सुनाई गई है। हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। हमने इसी बुंदेली माटी में जन्म लिया है। इसी के लिए मरना है। मेरे ऊपर चाहे जितनी धराएं लगाएं हम लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।
सहायक अभियोजन अधिकारी रवि जायसवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री सहित उनके साथियों को 504 व 188 में बरी किया गया है। अन्य 6 मामलों में सजा सुनाई गई है। रवि ने बताया कि साल 2013 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। प्रदीप जैन कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। उन्होंने एक जनसभा के लिए अनुमति ली थी। जनसभा के बाद बिजली कटौती के खिलाफ परीछा गांव में झांसी-कानपुर हाईवे पर धरना दिया था, जिसके कारण हाईवे पर 6 घंटे तक जाम लगा था। इससे आम लोगों को परेशानी हुई थी। इसी मामले में पूर्व मंत्री व उनके 12 साथियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
ये भी पढें-वोट चोरी’ की चिंगारी बनेगी शोला! अखिलेश बोले- भारत में भी होगा नेपाल जैसा हाल, आएगा सियासी भूचाल?
1. प्रदीप जैन आदित्य पुत्र विष्णु गुप्ता जैन
2. रजनीश श्रीवास्तव पुत्र कालिका प्रसाद
3. वीरेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह
4. राहुल राय पुत्र सुरेन्द्र कुमार
5. नावेद खान पुत्र नईम खान
6. सादाब अहमद पुत्र कबीर अहमद
7. राहुल गुप्ता पुत्र विष्णु गुप्ता
8. नरेश चन्द्र विलाहरिया पुत्र धनीराम
9. सलमान अहमद पुत्र फरीद अहमद
10. सुहैल जैन पुत्र रवि कुमार जैन
11. हरीश कपूर उर्फ टीटू पुत्र इन्द्रपाल कपूर
12. शेरखान पुत्र जमील खान
13. मनोज कुमार पुत्र श्याम विहारी