10x12x30 फॉर्मूला: छोटी SIP से बनाएं करोड़ों का रिटायरमेंट फंड, छोटे निवेश को बड़े कॉर्पस में बदलें
SIP Investment Formula : 10x12x30 फॉर्मूला के जरिए हर महीने छोटी SIP से लंबे समय में करोड़ों का फंड बनाया जा सकता है। कंपाउंडिंग में आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी मूल राशि में जुड़ता रहता है।
- Written By: हितेश तिवारी
10x12x30 फॉर्मूला से छोटी SIP को लंबे समय में करोड़ों के फंड में बदला जा सकता है। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Retirement Planning SIP : आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य हर किसी की चाहत होती है, खासकर रिटायरमेंट के समय। अब इसके लिए बड़ी रकम से शुरुआत करना जरूरी नहीं है। म्यूचुअल फंड और SIP जैसे विकल्पों ने निवेश को आसान बना दिया है।
नियमित और समझदारी से किया गया निवेश समय के साथ बड़ा फंड बना सकता है। इसी कड़ी में ‘10x12x30’ फॉर्मूला काफी लोकप्रिय हो रहा है, जो छोटे निवेश को भी बड़े कॉर्पस में बदलने की क्षमता रखता है।
SIP से बनाएं करोड़ों का रिटायरमेंट फंड
इस फॉर्मूले को तीन हिस्सों में समझा जा सकता है- हर महीने 10,000 रुपये का निवेश, औसतन 12% सालाना रिटर्न और 30 साल तक लगातार निवेश।
सम्बंधित ख़बरें
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
SIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
5000 रुपये की मंथली SIP से बने लखपती: ICICI प्रूडेंशियल की 5 स्कीम्स ने 15 साल में निवेशकों को दिए 48.41 लाख
यानी अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10,000 रुपये SIP में निवेश करता है और इसे लंबे समय तक जारी रखता है, तो वह धीरे-धीरे बड़ा फंड बना सकता है। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो नियमित आय के साथ लंबी अवधि का निवेश करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : आयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल ने किया इलाज से इनकार? बस यहां करें एक कॉल; बिना किसी देर होगा एक्शन
SIP में निवेश में किस तरह मिलता है ब्याज
अगर इस फॉर्मूले के अनुसार गणना करें, तो 30 साल में कुल निवेश करीब 36 लाख रुपये होता है। लेकिन चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग की ताकत से यह रकम कई गुना बढ़ जाती है।
अनुमान के मुताबिक, यह निवेश करीब 2.7 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है और कुल फंड लगभग 3 करोड़ रुपये के आसपास बन सकता है। कंपाउंडिंग में आपके SIP में निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी मूल राशि में जुड़ता रहता है, जिससे समय के साथ पैसा तेजी से बढ़ता है।
