- Hindi News »
- Utility News »
- How To Complain Against Hospital Rejecting Ayushman Card
Ayushman Card होने पर भी अस्पताल ने किया इलाज से इनकार? बस यहां करें एक कॉल; बिना किसी देर होगा एक्शन
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज कवर दिया जाता है। यह पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे लोगों पर बोझ नहीं पड़ता।
- Written By: मनोज आर्या

आयुष्मान भारत कार्ड, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ayushman Bharat Yojana: देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के मकसद से भारत सरकार अलग-अलग तरह की कई योजनाएं शुरू की हैं। केंद्र सरकार के इन्हीं योजनाओं में से एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)। इस योजना के तहत हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज कवर दिया जाता है। इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड (Ayushman Bharat Yojana) होना जरूरी है। हालांकि, कई बार ऐसी खबरें भी सामने आती हैं कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद भी कुछ प्राइवेट अस्पताल मरीजों को भर्ती करने या इलाज देने से इनकार कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इस स्थिति में आप क्या कर सकते हैं। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
इलाज नहीं मिलने पर क्या करें?
अगर कोई अस्पताल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) से जुड़ा है, लेकिन बावजूद इसके इलाज देने से इनकार करता है, तो आप तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है, इसको हम स्टेप-बॉय-स्टेप जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय रुपये की विदेशों में बढ़ जाती है ताकत, इन 5 देशों में कम पैसों में घूमने का मिलेगा मजा
सड़क हादसे के बाद ऐसे मिलता है मुआवजा, जानें कौन कर सकता है क्लेम और कितना मिल सकता है पैसा
PPF स्कीम: हर साल 80 हजार रुपये लगाएं और पाएं 21.6 लाख रुपये का मोटा फंड, समझें पूरा गणित
जनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
- सबसे पहले आपको PMJAY Grievance Portal पर जाना होगा।
- यहां ‘Register Your Grievance’ ऑप्शन चुनकर जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग मामले की जांच करता है और गलती पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ एक्शन लेता है।
फोन और ऐप से भी कर सकते हैं शिकायत
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना चाहते, तो सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14555 भी दिया है, जहां कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल तरीका अपनाने वालों के लिए UMANG ऐप भी काफी आसान ऑप्शन है। इसमें आयुष्मान भारत सेक्शन में जाकर ‘Grievance Redressal’ के जरिए शिकायत की जा सकती है।
शिकायत से पहले इन बातों का रखें ध्यान
किसी भी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मजबूत बनाने के लिए कुछ जरूरी चीजें संभालकर रखना बेहद जरूरी है। अगर किसी भी समय सबूत के तौर पर आपसे मांगा जाए तो आप अपने शिकायत को इन जरूरी चीजों के जरिए और मजबूत बना सकते हैं।
- आयुष्मान कार्ड की कॉपी
- अस्पताल से जुड़ी कोई पर्ची या दस्तावेज
- अगर संभव हो तो फोटो या वीडियो सबूत
- इसके अलावा डॉक्टर या स्टाफ से हुई बातचीत की जानकारी
यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना में बड़ी राहत: अब LPG सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपये सब्सिडी
शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक ग्रिवेंस नंबर मिलता है, जिसे नोट करके अपने साथ रख लें। अगर तय समय में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो उसी नंबर से दोबारा फॉलो-अप करें।
How to complain against hospital rejecting ayushman card
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
May 15, 2026 | 04:21 PMरिजॉर्ट के टॉयलेट सीट में छिपा मिला खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देख दहल गए लोग
May 15, 2026 | 04:20 PMदुश्मनों की नींद उड़ाने की तैयारी! वायुसेना को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट, 3.3 लाख करोड़ का मेगा प्लान तैयार
May 15, 2026 | 04:20 PMनागपुर: मानसून पूर्व नाला सफाई के लिए मनपा की समीक्षा बैठक, विधायक नितिन राऊत ने अधिकारियों की ली क्लास
May 15, 2026 | 04:17 PMExplainer: ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान; कैसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला?
May 15, 2026 | 04:15 PMनागपुर-शहडोल ट्रेन में छूटा 3.27 लाख के सोने के गहनों से भरा बैग, RPF की मुस्तैदी से महिला को ऐसे मिला वापस
May 15, 2026 | 04:13 PM‘सत्य और सनातन की जीत’, भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान; मुस्लिम समाज से की यह अपील
May 15, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














