- Hindi News »
- Travel »
- Visit This Hidden Place Of Andhra Pradesh Where Tourist Came From All Over World
आंध्र प्रदेश की इस छिपी हुई जगह का करें दीदार, मौज मस्ती करने दुनिया भर से आते हैं पर्यटक
आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडूमिली के बारे में बहुत कम पर्यटक जानते हैं। यहां पर घूमने के बाद आप आंध्र प्रदेश के कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको मारेडूमिली की खासियत और आसपास घूमने की कई जगह है।
- Written By: प्रीति शर्मा

आंध्र प्रदेश की इस छिपी हुई जगह का करें दीदार, मौज मस्ती करने दुनिया भर से आते हैं पर्यटक
Andhra Pradesh Tourist Place: आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत के खूबसूरत राज्यों में शामिल है। जहां पर कई शानदार और हसीन जगह मौजूद हैं। यहां पर दुनियाभर से पर्यटक मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। अक्सर लोग केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसी जगहों को एक्सप्लोर करते हैं और आंध्र प्रदेश को भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस राज्य में भी कई ऐसी जगह है जिन्हें घूमा जा सकता है। अगर आप इस बार आंध्र प्रदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां पर मौजूद एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे अद्भुत है।
आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडूमिली के बारे में बहुत कम पर्यटक जानते हैं। यहां पर घूमने के बाद आप आंध्र प्रदेश के कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको मारेडूमिली की खासियत और आसपास घूमने की बेहतरीन जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं लेकिन सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती हटके होती है।
मारेडूमिली में क्या है खास
मारेडूमिली अपनी खूबसूरती से सभी को मोहित कर सकता है। बादलों से ढके पहाड़, घने जंगल, हरे भरे खेत, झील झरने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यह आंध्र प्रदेश का छिपा हुआ खजाना है। यह जगह एकदम शांत है जहां पर नदियां भी हैं। शांत और प्राकृतिक वातावरण का लुत्फ लेने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
कहां पर है मारेडूमिली
आंध्र प्रदेश का मारेडूमिली पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित एक बहुत ही प्यारा और खूबसूरत गांव है। इस गांव का पूरा इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है। जिसकी वजह से यह जगह और भी खास हो जाती है। यह जगह आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से 774 किमी दूर स्थित है। यहां पर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
मारेडूमिली पर्यटकों के लिए खास जगह है जहां पर हरियाली लोगों को आकर्षित करती है। सुकून के पल बिताने के लिए इस जगह पर जरूर जाएं। यहां पर पर्यटक एडवेंचर भी कर सकते हैं। कैंपिंग, बोटिंग और बर्ड वॉचिंग जैसी एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। कपल्स के लिए भी यह जगह परफेक्ट साबित हो सकती है।
Visit this hidden place of andhra pradesh where tourist came from all over world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














