- Hindi News »
- Travel »
- Visit These Places To Celebrate Holi In Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर होली में होता है डबल धमाल, जल्द बना लें घूमने का प्लान
ज्यादातर लोगों को मौज-मस्ती करने के लिए होली के त्यौहार का इंतजार रहता है। ऐसे में अक्सर लोग मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान करते हैं क्योंकि यहां पर होली के समय खास रौनक रहती है। विदेशों से भी लोग यहां होली खेलने के लिए आते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर होली में होता है डबल धमाल, जल्द बना लें घूमने का प्लान

ज्यादातर लोगों को मौज-मस्ती करने के लिए होली के त्यौहार का इंतजार रहता है। ऐसे में अक्सर लोग मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान करते हैं क्योंकि यहां पर होली के समय खास रौनक रहती है। विदेशों से भी लोग यहां होली खेलने के लिए आते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप होली का आनंद ले सकते हैं।

रंगों का त्योहार यानी होली इस बार 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। इस दौरान लोग अपने-अपने अंदाज में होली का जश्न मनाते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बात करें तो यहां पर कपड़ा फाड़ होली मनाई जाती है। इसी तरह यूपी की कई जगहों पर आपको होली का धमाल देखने को मिल जाएगा।
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा

मथुरा-वृंदावन की तरह उत्तर प्रदेश के बनारस में भी होली बहुत ही शानदार तरीके से मनाई जाती है। बता दें कि बनारस को वाराणसी भी कहा जाता है। यहां के गंगा घाट पर रंगभरी एकादशी के दिन होली की धूम देखने को मिलती है। इस होली को काशी विश्वनाथ की पारंपरिक होली भी कहा जाता है। यहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

रंगभरी एकादशी के अगले दिन काशी में मसान की होली खेली जाती है। यहां के प्रसिद्ध मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र पर अघोरी और घाट निवासी महाश्मशान की होली को मसान की होली खेलते हैं। यहां पर जलती चिताओं के बीच भस्म से होली खेली जाती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी होली बहुत ही अनोखे ढंग से मनाई जाती है। रंगों के त्यौहार पर नवाबों के जमाने से होली की सवारी निकलती है जिसमें करीब दो किमी तक हाथी, घोड़ा आदि की सवारी निकलती है। इस सवारी के साथ ढोल भी मौजूद होते हैं जिसकी ताल पर लोग नाचते और झूमते हैं।

प्रयागराज यानी संगम की नगरी में होली का त्योहार एक दिन नहीं बल्कि तीन दिन तक होता है। यहां पर पहले दिन गुलाल उड़ाकर होली खेली जाती है तो वहीं दूसरे दिन रंग के साथ कपड़े फाड़ते हुए लोग होली खेलते हैं। लोगों की टोली सड़कों पर निकलती है और एक दूसरे को रंग से भर देते हैं। इसे लोकनाथ की होली भी कहा जाता है।

ताजमहल के लिए प्रसिद्ध आगरा होली के लिए काफी फेमस है। यहां पर साल होली के दिन भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। यहां पर चमकीले रंगों से होली खेली जाती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भी बहुत ही शानदार होली खेली जाती है। यहां पर महिलाएं होली का आनंद लेती हैं और दूल्हा बारात निकाली जाती है।
Visit these places to celebrate holi in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMबिहार में ये कैसी शरारबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
May 11, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM


















