Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम

UP Electricity Bill Hike June 2026: यूपी पावर कार्पोरेशन ने बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका दिया है। पूरे राज्य में भारी बिजली कटौती के बीच जून के बिलों में 10% फ्यूल सरचार्ज लगाया गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 30, 2026 | 12:43 PM

बिजली के बढ़े दाम (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Power Corporation Fuel Surcharge: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का बहुत बड़ा जटका लगा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन ने बिजली के दाम बढ़ा दिए है। अब उपभोक्ताओं को जून महीने के बिल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिल देना होगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह बिल फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिल में बढ़कर आने वाला है।

उत्तर प्रदेश में यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून 2026 के बिजली बिलों पर 10% फ्यूल और पावर पर्चेस एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) लगाने की घोषणा की है।

UPPCL ने जारी की अधिसूचना

Uttar Pradesh: The UP Power Corporation Limited (UPPCL) has announced a 10% Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge (FPPAS) on electricity bills for June 2026 pic.twitter.com/khME2kUuq9 — IANS (@ians_india) May 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा

नौसेना की वीरता और आधुनिक शक्ति का प्रतीक बनेगी ‘Naval Shaurya Vatika’, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे उद्घाटन

मिशन से फैशन बनी पत्रकारिता: ‘उदंत मार्तंड’ से डिजिटल युग तक के सफर का विश्लेषण, पढ़ें ये खास लेख

95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा

यूपी पावर कार्पोरेशन ने जारी की अधिसूचना

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के माध्यम से ‘उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (वितरण के लिए MYT) विनियम, 2025’ जारी किए हैं। इन विनियमों के अनुसार, ‘ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार’ (FPPAS) को ‘n’ माह में, ‘n-3’ माह में भुगतान किए गए अतिरिक्त बिजली खरीद और पारेषण शुल्कों के लिए वसूला जाना है।

इसके अनुसार मार्च, 2026 माह के लिए गणना किया गया ‘ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार’ (FPPAS) जून, 2026 माह में वसूला जाएगा है। MYT विनियम, 2025 के खंड 16(4) के अनुसार, मार्च, 2026 माह के लिए लागू FPPAS 10% है, जिसे जून, 2026 माह में वसूला जाएगा है।

अधिसूचना में अनुरोध किया गया है कि विनियमों के प्रावधानों के अनुसार, उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए इसे लागू करें। साथ ही इसका पालन किया जा रहा है या नहीं इसे सुनिश्चित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज

क्या है फ्यूल सरचार्ज?

असल में, यहां “फ्यूल सरचार्ज” शब्द का मतलब उस अतिरिक्त खर्च से है जिसे बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं से वसूल करेंगी। इसका उपयोग ईंधन खास तौर पर कोयला, गैस और ऐसी ही दूसरी चीजों की बढ़ी हुई कीमतों की भरपाई करने के लिए किया जाएगा। उपभोक्ता पहले से ही स्मार्ट मीटर और बार-बार बिजली कटौती जैसी समस्याओं से परेशान थे। लेकिन UPPCL कहना है कि इस सरचार्ज को लगाना जरूरी हो गया था। हालांकि, अब उपभोक्ताओं को दोहरी मार झेलनी होगी। खासकर तब जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं।

Electricity becomes more expensive in up prices rise by 10 percent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 11:54 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.