- Hindi News »
- Travel »
- These 5 Places In India Are Best To Visit With Family During Christmas Under Budget
क्रिसमस में परिवार संग घूमने के लिए बेहतरीन है भारत की ये 5 जगहें, बजट में कर आएंगे सैर
- Written By: प्रीति शर्मा
साल बस कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। ऐसे में इस साल के आखिरी महीने को यादगार बनाने के लिए परिवार के साथ एक ट्रिप तो बनती है। इसके लिए भारत की कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।

क्रिसमस में घूमने के लिए भारत की जगहें
Christmas Destinations in India: साल बस कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। ऐसे में इस साल के आखिरी महीने को यादगार बनाने के लिए परिवार के साथ एक ट्रिप तो बनती है। अगर आप भी इस साल भारत की खूबसूरत और बेहतरीन जगहों की सैर करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप उन जगहों पर जा सकते हैं जहां पर जाकर आपको बजट की भी चिंता नहीं करनी पड़े। क्रिसमस के समय छुट्टियां हो जाती हैं ऐसे में परिवार या दोस्तों के साथ इन बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। पहाड़ों-झीलों और हरियाली से भरी इन जगहों की ट्रिप आपके साल को मजेदार बना देगी।
शिलॉन्ग
क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए लोग ज्यादातर शिलॉन्ग घूमने का प्लान करते हैं। यह उत्तर पूर्व के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। नए साल का जश्न भी इस जगह मनाया जा सकता है। इसे भारत का सबसे अच्छा गेटवे भी माना जाता है। यहां पर मौजूद वुडलैंड हिल स्टे, सिल्वर ब्रूक होमस्टे जैसी जगह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
पुडुचेरी
भारत के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कई मामलों में प्रसिद्ध है। यहां पर अक्सर लोग घूमने और छुट्टियां बिताने आते हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां पर मौजूद प्रसिद्ध चर्च का आनंद लिया जा सकता है। दिसंबर और जनवरी के समय यहां की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। बाजारों में भी इस समय काफी रौनक देखने को मिलती है। परिवार या दोस्तों के साथ यहां घूमने अच्छा ऑप्शन रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व CM विजयन की मुश्किलें बढ़ी, ED ने बढ़ाई रफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में बेटी वीणा
केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
केरल में ED अधिकारियों पर जानलेवा हमला, पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गई थी टीम; देखें यह वीडियो
पिनाराई विजयन के घर छापेमारी पर भड़की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की बताई मिलीभगत
केरल
क्रिसमस के मौके पर अगर आप खूबसूरत झीलों और बीच का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए केरल बहुत ही खूबसूरत जगह साबित हो सकती है। यहां पर दिसंबर के समय बहुत ही सुहाना मौसम होता है। यहां पर परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है। केरल के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन त्रिवेंद्रम और एर्नाकुलम हैं।
शिमला और मनाली
क्रिसमस के साथ बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो शिमला और मनाली घूमने का प्लान कर सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और सुंदर नजारा मन को खुश कर देगा। बच्चों के साथ घूमने के लिए ये बहुत ही बेहतरीन जगह साबित होगी। इसके अलावा नए साल पर भी यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
गोवा
क्रिसमस और नए साल के अवसर पर गोवा में बहुत ही धूम रहती है। यहां पर जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ छुट्टियों का मजा लेने के लिए इस जगह एक बार जरूर जाएं। यहां की डेकोरेशन भी बहुत ही अलग और आकर्षक होती है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
These 5 places in india are best to visit with family during christmas under budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
May 31, 2026 | 08:28 AMमहाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMEbola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
May 31, 2026 | 08:13 AMदिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:06 AMगड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
May 31, 2026 | 08:04 AMMaharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
May 31, 2026 | 08:01 AMUP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
May 31, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














