-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- The Royals Web Series Shoot In These Palaces And Resort
‘द रॉयल्स’ की इन महलों में हुई थी शूटिंग, यहां आप भी आसानी से कर सकते हैं विजिट
- Written By: प्रीति शर्मा
शाही महल और रजवाड़ों वाली जगहों को देखने के शौकीन लोगों के लिए राजस्थान से अच्छी जगह क्या हो सकती है। यहां की कई जगहों पर द रॉयल्स वेब सीरीज की शूटिंग की गई है। जिन्हें आप भी रियल में देख सकते हैं।

द रॉयल्स की शूटिंग वाली जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज द रॉयल्स काफी चर्चा में रही है। इसमें भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज में उन्होंने बिजनेस वुमेन और राजशाही परिवार और राजा की कहानी को दिखाया है। बता दें कि इस सीरीज में कई आलीशान महल भी देखने को मिले हैं। ये महल राजशाही परिवार का ठाठ बाट और उनके तौर तरीकों को दर्शाते हैं। जिनमें से ज्यादातर राजस्थान के जयपुर और उसके आसपास स्थित है।
अगर आप भी शाही महलों में ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं तो इस सीरीज में दिखाई गए महलों को विजिट कर सकते हैं। इन महलों की खूबसूरती ट्रिप का मजा दोगुना कर देगी।
सिटी पैलेस
राजस्थान के जयपुर में स्थित सिटी पैलेस महाराजा सवाई सिंह ने 1729 में बनवाया था। सिटी पैलेस का कोना कोना और दीवारें शाही अंदाज को दर्शाती है। इस खूबसूरत पैलेस को शूटिंग में इस्तेमाल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
सामोद पैलेस

राजस्थान का सामोद पैलेस काफी सुंदर है जहां पर द रॉयल्स का शूट हुआ है। सीरीज में रोमांटिक आंगन और मोजेक लाइन वाले हॉल इसी पैलेस के हैं। यह पैलेस जयपुर के बाहर बना हुआ है। इसका निर्माण करीब 450 साल पहले हुआ था। यहां पर शाही लाइफ की झलक देख सकते हैं।
मुंडोता किला
राजस्थान के जयपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित अरावली पहाड़ियों पर मुंडोता किला और महल है। इस पैलेस को घूमने का विचार किया जा सकता है। यहां पर आप लोकल बस, प्राइवेट टैक्सी से पहुंच सकते हैं।
अलीला फोर्ट
राजस्थान के बिशनगढ़ गांव में स्थित अलीला फोर्ट बहुत ही सुंदर है। यह जगह राजशाही परिवार की पहचान हुआ करता था। लोग यहां छुट्टियां बिताने और शान से जीवन का आनंद लेने आते हैं। फैमिली वेकेशन के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।
शिव विलास रिजॉर्ट

जयपुर के शिव विलास रिजॉर्ट में द रॉयल्स की शूटिंग हुई है। यह जगह सफेद संगमरमर के स्तंभ, गुंबद से बनी हुई है जो बहुत सुंदर लगती है। राज शाही को करीब से देखने के लिए इस जगह घूमने का प्लान कर सकते हैं।
द रॉयल्स वेब सीरीज देखने के बाद इन शाही महलों के दीदार करने जा सकते हैं। दिल्ली से जयपुर की दूरी भी ज्यादा नहीं है। यहां परिवार के साथ जून जुलाई में घूमने का अच्छा समय है।
The royals web series shoot in these palaces and resort
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMMojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
Jul 12, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














