Sabarimala Temple Darshan 2026: सबरीमाला मंदिर के दर्शन हुए आसान, मिनटों में कैसे बुक करें स्लॉट? जानें सब
Sabarimala Darshan Booking 2026: सबरीमाला मंदिर सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया है। सभी भक्तों के लिए मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन वर्चुअल लाइन के जरिए स्लॉट बुक करना जरूरी होगा।
- Written By: यति सिंह
सबरीमाला मंदिर ( फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sabarimala Temple Online Booking: मलयालम सौर कैलेंडर के अनुसार दसवां महीना शुरू होते ही श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। बता दें कि सबरीमाला मंदिर सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया है। सभी भक्तों के लिए मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन वर्चुअल लाइन के जरिए स्लॉट बुक करना जरूरी होगा। इसके साथ ही मंदिर 19 मई 2026 तक खुला रहेगा। और 26 मई को मंदिर का प्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा।
गुरुवार यानी 14 मई शाम 5 बजे श्री कंदर महेश मोहनार की मौजूदगी में मंदिर के दरवाजे खोले गए। और साथ ही दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद 18वीं सीढ़ी के नीचे अग्नि को डाला गया। एडवम महीने के पहले दिन 5 बजे सभी भक्तों को दर्शन की इजाज़त दी गई। इसके साथ ही ये बताते चलें कि मंदिर में आखिरी दर्शन 19 मई की रात 10 बजे किए जाएंगे। जिसके बाद मंदिर 26 मई को प्रतिष्ठा दिवस के लिए फिर से खोला जाएगा।
मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग जरूरी
अगले महीने के पहले दिन दीपआराधना के बाद 18वीं पाड़ी पर पाड़ी पूजा की जाएगी। यह रोजाना की मासिक पूजा से अलग है। सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वर्चुअल कतार के माध्यम से स्लॉट बुक करना होगा। अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग करने वाले भक्तों को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ जानवर नहीं, इतिहास भी समेटे हुए है ये जगहें, ये हैं भारत के सबसे पुराने ‘ZOO’, छुट्टियों में जरूर करें
बादलों की सैर करनी है तो कहां जाएं? बेस्ट चॉइस हैं ये खास जगहें, टॉप पर है सिक्किम!
Life Stressसे हो गए परेशान ?…घूम आइए ये शानदार जगहें, देंगी आपको ताज़गी भरे पल
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
ऑनलाइन बुकिंग करने के नियम
1. सबसे पहले आप www.sabarimalaonline.org पर लॉग इन करें।
2. जिस व्यक्ति के पास पहले से अकाउंट हो, वह अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
3.लॉगिन के बाद आने वाले दिन की पूजा का मासिक कैलेंडर दिखाई देगा। जांचें कि जिस तारीख को आपको स्लॉट बुक करना है, वह उपलब्ध है या नहीं। उसे देखकर सही तारीख चुनें।
4.प्रत्येक व्यक्ति को पहचान के लिए फोटो और पहचान पत्र की जानकारी देना अनिवार्य है।
5.सभी उचित जानकारी देने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। और बुकिंग रसीद को डाउनलोड कर लें।
6.इसके बाद अपने फोन में बुकिंग रसीद को डाउनलोड करें या उसका प्रिंट निकाल लें।
7.दर्शन के लिए सभी भक्तों को अपना पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: Somnath Temple @75: कम समय में कैसे करें सोमनाथ के दर्शन, आसपास की ये खास जगहें देखना ना भूलें
कैसे पहुंचें सबरीमाला मंदिर
सबरीमाला मंदिर पहुंचने के लिए सभी भक्तों को सबसे पहले बेस कैंप पंबा पहुंचना होगा। जहां से आपको लगभग 4 से 8 किलोमीटर की खड़ी पैदल यात्रा करनी होगी। पंबा पहुंचने के लिए आपको अगर आप हवाई यात्रा करके आ रहे हैं, तो कोच्ची एयरपोर्ट से लगभग 145 कि.मी. दूर और तिरुवंतपुरम से 170 कि.मी. की दूरी को तय करना होगा।
एयरपोर्ट से आपको पंबा के लिए टैक्सी या बस मिल जाएगी। जिसके द्वारा आप पंबा पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप रेल से आने की सोच रहे हैं तो आपको सबरीमाला मंदिर से सबसे पासके रेलवे स्टेशन चेंगन्नूर पर उतरना होगा। जहां से मंदिर की दूरी लगभग 85 कि.मी. है। स्टेशन से आगे का सफर आप केएसआरटीसी बस सेवा के द्वारा कर सकते हैं।
