Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा

New Passport Charges: अब विदेश जाने का सपना देखने वालों को अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। अगर आप भी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रा का प्लान बना रहे हैं या अपने पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 11:26 AM
Follow Us
Follow Us:
1 / 7

पासपोर्ट के लिए नए नियम लागू हो चुके हैं और अब पुराने रेट पर आवेदन करना मुमकिन नहीं होगा। नए नियमों के अनुसार 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए 36 पन्नों वाला नया या दोबारा जारी होने वाला सामान्य पासपोर्ट अब काफी महंगा मिलेगा।

2 / 7

नए नियमों के बदलाव के बाद अब 36 पन्नों के साधारण पासपोर्ट के लिए आपको पुराना तय शुल्क की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह यदि आप तत्काल सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह खर्च बढ़कर सीधे 5,000 रुपये तक पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें
1

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें

2

Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क

3

5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

4

Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका

3 / 7

वहीं जो लोग ज्यादा यात्रा करते हैं और जिन्हें 60 पन्नों वाला भारी-भरकम पासपोर्ट चाहिए, उन्हें सामान्य श्रेणी में 3,500 रुपये और तत्काल श्रेणी में पूरे 6,000 रुपये चुकाने होंगे।

4 / 7

यह बदलाव केवल वयस्कों तक सीमित नहीं है, बल्कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नए पासपोर्ट के लिए भी अब सामान्य श्रेणी में 1,750 रुपये और तत्काल में 4,250 रुपये की नई दरें तय कर दी गई हैं।

5 / 7

अगर किसी बड़े व्यक्ति का 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है, तो उसे दोबारा बनवाने के लिए सामान्य प्रक्रिया में सीधे-सीधे 5,000 रुपये और तत्काल में 7,500 रुपये देने होंगे।

6 / 7

वहीं 60 पन्नों वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिए यह पेनल्टी फीस सामान्य में 6,000 रुपये और तत्काल में 8,500 रुपये तक हो गई है। छोटे बच्चों का पासपोर्ट खोने पर 4,250 रुपये से लेकर 6,750 रुपये तक का भुगतान करना होगा।

7 / 7

इसके अलावा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी), सरेंडर सर्टिफिकेट और अन्य संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए भी अब देश के भीतर 750 रुपये तय किए गए हैं। सरकार का यह नया आदेश 1 जुलाई से पूरी तरह प्रभावी हो गया है।

Passport fee hike normal fee rs 2500 and tatkal passport fee rs 5000

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 11:26 AM

Topics:  

  • Today Hindi News
  • Tour and Travel News
  • Tours and travels

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.