-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Planning A Trip To Manali Watch This Video First Showing The Kilometer Long Traffic Jam And The Problems
मनाली जाने का प्लान है? पहले ये Video देख लें, कई किलोमीटर तक लंबा जाम, ये परेशानियां
- Written By: रंजन कुमार
Manali Trip : इस महीने लॉन्ग वीकेंड पर लोग बर्फबारी का लुत्फ लेने कुल्लू-मनाली के लिए निकले, लेकिन भीड़ इतनी अधिक हो गई है कि Manali में एंट्री लेने से पहले उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

मनाली के रास्ते में लगा लंबा जाम।
Manali traffic News : दिल्ली और गुरुग्राम की भागदौड़ से थक कर लोग सुकून की तलाश में शिमला और मनाली तो निकल गए, लेकिन पहाड़ों पर कदम रखते उनका सामना ऐसी हकीकत से हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी। जिस शांति और बर्फबारी के लुत्फ के लिए उन्होंने घर छोड़ा था, उसकी जगह उन्हें मिले-किलोमीटरों लंबे जाम, कड़ाके की ठंड और होटलों के बाहर लटके नो वैकेंसी के बोर्ड। आप भी हिमाचल की तरफ निकलने का मन बना रहे तो इस जमीनी हकीकत को जरूर जान लें।
लंबे सूखे के बाद हिमाचल में कुदरत मेहरबान तो हुई, लेकिन लॉन्ग वीकेंड ने सारा खेल बिगाड़ दिया। मनाली में एंट्री करने के लिए पर्यटकों को 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक अपनी गाड़ियों में रात बितानी पड़ी। आलम यह है कि जो नेशनल हाईवे मनाली को जोड़ता है, वहां 10 किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लगी हुई हैं।
जब गाड़ियों ने जवाब दिया तो पैदल निकल पड़े लोग
मनाली की सड़कों पर दो-दो फीट बर्फ जमी होने के कारण गाड़ियां रेंगना भी बंद हो गई हैं। कई टूरिस्ट को मजबूरन अपनी गाड़ियां सड़क किनारे ही छोड़नी पड़ीं और वे घुटनों तक जमी बर्फ में 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी मंजिलों तक पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
मनाली से चमोली तक सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, हिल स्टेशनों पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, देखें VIDEO
अकोला में जगन्नाथपुरी जैसी आस्था, ईसापुर में निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, महाराष्ट्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु
सिर्फ जाम नहीं, ये परेशानियां भी
बिजली संकट : भारी बर्फबारी के कारण कई इलाकों में बिजली गुल है, जिससे होटलों में हीटिंग की समस्या हो रही है।
होटलों में जगह नहीं : अचानक भीड़ बढ़ने से ज्यादातर होटल फुल हैं। जो कमरे बचे हैं, उनके दाम आसमान छू रहे।
नेटवर्क की समस्या : ठंड और बिजली न होने से मोबाइल नेटवर्क साथ छोड़ रहे।
#WATCH मनाली, हिमाचल प्रदेश: ड्रोन वीडियो मनाली से है, जहां भारी बर्फबारी के बाद ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। pic.twitter.com/wq9kJeClGZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2026
यह भी पढ़ें: शिमला-मनाली घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लाया है अब तक का सबसे सस्ता टूर पैकेज
मनाली में आज सुबह की स्थिति।।
पर्यटक खुश भी हैं लेकिन कुछ परेशान भी हैं क्योंकि अभी भी 18km पीछे से उन्हें मनाली आने तक 4×4 का ही सहारा लेना पड़ रहा है। अगले दो दिन फिर से मौसम खराब है होटल पूरी तरह से पैक हैं जो अभी मनाली आना चाहते हैं कुछ दिन इंतजार कर लें तो बेहतर होगा।… pic.twitter.com/rYPRPBdtmn — Gems of Himachal (@GemsHimachal) January 26, 2026
आप वहीं फंसे हैं या निकलने वाले हैं तो
टैंक फुल रखें : ठंड में हीटर चलाने और जाम में फंसने से गाड़ी का ईंधन बहुत जल्दी खत्म होता है। हाईवे पर पेट्रोल पंप तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
कैश साथ रखें : खराब नेटवर्क के कारण डिजिटल पेमेंट फेल हो सकते हैं, इसलिए पर्याप्त नकदी साथ रखें।
स्थानीय अपडेट : मनाली या कुल्लू के लोकल पुलिस हैंडल को चेक करते रहें।
प्रशासन की अपील : मौसम सामान्य होने तक अपनी यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दें। फिलहाल पहाड़ों में नो एंट्री जैसा माहौल है।
Planning a trip to manali watch this video first showing the kilometer long traffic jam and the problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














