-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Plan Trip To These Places Near Delhi For Lohri Celebration
दिल्ली के पास इन जगहों पर करें ट्रिप प्लान, मजेदार रहेगा लोहड़ी का सेलिब्रेशन
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तर भारत के राज्य पंजाब में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जिस प्रकार संक्रांति महत्व रखता है उसी प्रकार पंजाब में लोहड़ी का अलग स्थान है। इस दौरान लोग जश्न मनाते हैं और स्वादिष्ट खाना खाते हैं।

दिल्ली के पास इन जगहों पर करें ट्रिप प्लान, मजेदार रहेगा लोहड़ी का सेलिब्रेशन
Travel Places Near Delhi: उत्तर भारत के राज्य पंजाब में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जिस प्रकार संक्रांति महत्व रखता है उसी प्रकार पंजाब में लोहड़ी का अलग स्थान है। इस दौरान लोग खूब जश्न मनाते हैं और स्वादिष्ट खाना खाते हैं। इस त्योहार में तीन चीजों का बहुत महत्व है। पहला रेवड़ी, दूसरा मूंगफली और तीसरा पॉपकॉर्न। इस खास अवसर अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं,तो इसके लिए दिल्ली के पास कुछ जगहें बेस्ट साबित हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लोहड़ी का त्योहार यादगार बनाया जा सकता है।
चंडीगढ़
लोहड़ी पंजाब और चंडीगढ़ में बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है। यहां पर इस पारंपरिक त्योहार को परिवार के साथ मिलकर मनाया जाता है। इस दौरान पूरे शहर को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। यहां पर लोहड़ी पार्टियों का आयोजन भी किया जा सकता है। अगर आप दिल्ली के पास रहते हैं, तो इस जगह पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
जालंधर
लोहड़ी धूमधाम से मनाने के लिए जालंधर बहुत ही सुंदर और खूबसूरत जगह है। इस दिन आसपास के लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं और शानदार जश्न मनाते हैं। इस दौरान महिलाएं लोग गीत गाती हैं और एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए जाते हैं। दिल्ली से जालंधर की दूरी करीब 436 किमी है। यहां पर आप सर्दियों में घूमने का प्लान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘सरसों का साग सिर्फ खाना नहीं, एक भावना है’, शेफ विकास खन्ना ने साझा की लोहड़ी की यादें
आज लोहड़ी की अग्नि जलाने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है जानिए, पूजा की सामग्री और पूजा विधि भी
लोहड़ी के त्यौहार से क्या संबंध है दुल्ला भट्टी और सुंदरी-मुंदरी का? जानिए असली कहानी
लोहड़ी की अग्नि में किन चीजों की दी जाती है आहुति, अभी नोट कर लें, तभी जीवन में आएगी शुभता
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
अमृतसर
पंजाब की इस खूबसूरत जगह अमृतसर को हर कोई जानता है। यहां पर फेमस गोल्डन टेम्पल है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। लोहड़ी के दिन यहां पर बहुत ही अच्छी सजावट की जाती है। इस पर्व को लोग धूमधाम से मनाते हैं। लोहड़ी के दिन यहां पर आग जलाकर आसपास भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है। यह यहां का पारंपरिक नृत्य है।
डलहौजी
हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर डलहौजी में भी लोहड़ी का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं। पहाड़ियों के घिरी यह जगह बहुत ही आकर्षक है। लोहड़ी का सेलिब्रेशन यहां पर बहुत ही खास होता है। दिल्ली से डलहौजी की दूरी करीब 584 किमी है। यहां पर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।
Plan trip to these places near delhi for lohri celebration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता में आज खुलेगा देश का पहला ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड्स’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
Jul 19, 2026 | 07:59 AMराम मंदिर के CEO बनने की होड़! 5 हजार से ज्यादा दावेदार, IAS-IPS से लेकर सेना के अफसर तक मैदान में
Jul 19, 2026 | 07:55 AMRamayana First Sankalp Event: सनी देओल की सरप्राइज एंट्री, बोले- हर हिंदुस्तानी यह फिल्म जरूर देखेगा
Jul 19, 2026 | 07:53 AMसोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ नागपुर में फूटा गुस्सा; संविधान चौक पर छात्रों और अभिभावकों का बड़ा प्रदर्शन
Jul 19, 2026 | 07:52 AMक्या फिर एक होगी NCP? शरद पवार की NDA में एंट्री पर BJP ने साफ किया रोडमैप, रखी ये शर्त
Jul 19, 2026 | 07:50 AMरोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना…
Jul 19, 2026 | 07:43 AMNDA में फूट…या अखिलेश यादव के खिलाफ घेराबंदी! यूपी के 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP-R; चिराग पासवान का ऐलान
Jul 19, 2026 | 07:38 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM














