-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Plan Destination Wedding At These Places In India Under Budget
भारत की इन बेहतरीन जगहों पर कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान, नहीं बिगड़ेगा आपका बजट
- Written By: प्रीति शर्मा
आजकल के इस दौर में शादी करने के लिए हर कोई किसी सुंदर और अच्छी जगह जाना चाहता है। हालांकि कुछ लोग देश ही नहीं बल्कि विदेश में जाकर भी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। लेकिन अक्सर शादी के खर्च इतने हो जाते हैं कि हर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्चा नहीं उठा पाता है और प्लान ड्रॉप कर देता है।

डेस्टिनेशन वेडिंग (सौ. सोशल मीडिया)
Destination Wedding Places: आजकल के इस दौर में शादी करने के लिए हर कोई किसी सुंदर और अच्छी जगह जाना चाहता है। हालांकि कुछ लोग देश ही नहीं बल्कि विदेश में जाकर भी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। लेकिन अक्सर शादी के खर्च इतने हो जाते हैं कि हर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्चा नहीं उठा पाता है और प्लान ड्रॉप कर देता है। क्योंकि मिडल क्लास परिवार के लिए इस तरह के सपने काफी महंगे साबित हो सकते हैं। अगर आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं, तो ऐसे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। हम आपको भारत की कुछ ऐसी शानदार और खूबसूरत जगहों बताएंगे जहां आप ड्रीम वेडिंग प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको बजट भी ज्यादा करने के जरूरत नहीं होगी। आइए, जानते हैं इन खूबसूरत जगहें के बारे में-
गोवा
बीच डेस्टिनेशन वेडिंग भी आजकल काफी ट्रेंड में है। अक्सर लोग समुद्र की लहरों के सामने बीच पर शादी करने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए गोवा एक अच्छी जगह साबित हो सकती है। यहां पर शादी के सीजन में बेहतर डील्स भी आसानी से मिल जाती हैं। अगर आप महाराष्ट्र या उसके आसपास की जगह पर रहते हैं, तो गोवा डेस्टिनेश वेडिंग के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए 10 से 15 लाख का बजट काफी रहेगा। यह जगह आपकी शादी को यादगार बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
World Ranger Day 2026: भारत के 10 सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क, जहां हर कदम पर दिखेगा प्रकृति का अद्भुत नजारा
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
गोवा (सौ. सोशल मीडिया)
उदयपुर
ड्रीम वेडिंग का सपना देखने वाले लोगों के लिए राजस्थान का उदयपुर भी बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर मौजूद बड़े-बड़े किले शादी को और खूबसूरत और यादगार बनाने में मदद करते हैं। यहां पर मौजूद महलों में कई लोग शादी करने के लिए आते हैं। उत्तर भारत में शादी करने के लिए यह जगह सही साबित हो सकती है। इस जगह आप 12 लाख रूपए तक शादी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विदेशों में घूमने का सपना होगा आसान, बिना वीजा के कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर
मांडू
मध्य प्रदेश के धार जिले में मौजूद मांडू भारत के खूबसूरत और ऐतिहासिक शहरों में गिना जाता है। इसका सुंदरता और इतिहास डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बिल्कुल सही जगह है। रॉयल शादी के लिए यहां के किले या महल को बुक किया जा सकता है। साथ ही हॉटल और रिसॉर्ट में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था भी की जा सकती है।
शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
उत्तराखंड का फेमस जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने के साथ-साथ एक बेहतरीन जगह है, यहां पर वेडिंग करना बहुत ही अलग और यूनिक होगा। पार्टनर के साथ प्रकृतिक नजारों के बीच शाही शादी का प्लान कर सकते हैं। हरे जंगल, खूबसूरत वातावरण और शांत नदियों के बीच एक शानदार वेडिंग का सपना सच किया जा सकता है। यह आपके हर पल का खास बनाने में मदद करेगा।
भारत की इन बेहतरीन जगहों को आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुन सकते हैं। यह जगह आपके बजट में रहेंगी और किसी खास और खूबसूरत जगह पर शादी करने के का आपका सपना भी आसानी से पूरा हो सकता है। ऐसे में आप इन जगहों की पूरी जानकारी लेकर शादी की तैयारियां शुरू कर सकते हैं।
Plan destination wedding at these places in india under budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














