- Hindi News »
- Travel »
- Pilgrims Will Not Be Allowed To Carry Mobile Or Camera In Kedarnath Temple Know Rules Before Going
केदारनाथ मंदिर में तीर्थयात्री को मोबाइल या कैमरा ले जाने की नहीं दी जाएगी अनुमति, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम
हिमालय की मनमोहक पहाड़ियों के बीच बसा खूबसूरत मंदिर केदारनाथ छह महीने क बाद अब दोबारा खुलने के लिए तैयार है। यह मंदिर हिंदू धर्म में सबसे पवित्र स्थल माना जाता है जो चार धाम यात्रा का हिस्सा है।
- Written By: प्रीति शर्मा

केदारनाथ मंदिर में तीर्थयात्री को मोबाइल या कैमरा ले जाने की नहीं दी जाएगी अनुमति, जानें से पहले पढ़ लें ये नियम
Kedarnath Temple: हिमालय की मनमोहक पहाड़ियों के बीच बसा खूबसूरत मंदिर केदारनाथ छह महीने क बाद अब दोबारा खुलने के लिए तैयार है। यह मंदिर हिंदू धर्म में सबसे पवित्र स्थल माना जाता है जो चार धाम यात्रा का हिस्सा है। यहां पर हर साल श्रद्धालु यात्रा करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है जो करीब 11968 फीट की ऊंचाई पर है। बता दें कि यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। इस साल यानी 2025 में यह मंदिर भक्तों के लिए 2 मई से खुलने जा रहा है। लेकिन अगर आप यहां पर जाने वाले हैं तो इससे पहले कुछ जरूरी नियमों को जान लेना चाहिए। दरअसल मंदिर परिसर में रील या वीडियो बनाने वालों पर सख्त एक्शन लिया गया है।
मोबाइल फोन और कैमरे पर लगी रोक
सोशल मीडिया का बढ़ता ट्रेंड धार्मिक जगहों की पवित्रता को भंग करता हुआ नजर आ रहा है। जिसकी वजह से मंदिर में लोग रील बनाने को लेकर सख्त पाबंदियां लागू कर रहे हैं। इसी तरह पिछले साल केदारनाथ मंदिर में देखा गया कि कई लोग रील या वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन रीलों को देखने के बाद मंदिर समिति को लगा कि यह मंदिर की छवि को खराब कर रहा है। इस वजह से इस साल मंदिर समिति ने यह फैसला लिया कि मंदिर में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने पर रोक लगा दी गई है।
अगर आप बिना बताए चोरी छिपे भी केदारनाथ मंदिर में रील या वीडियो बनाते हुए पाए गए तो ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उनको मंदिर में भगवान के दर्शन से भी वंचित किया जाएगा और वापस भेज दिया जाएगा। इन नए नियमों के अनुसार इस साल श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया से जुड़ा कोई भी डिवाइज ले जाने की अनुमति नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
क्यों बनाया गया यह नियम
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि मंदिर की सुंदरता, भक्ति और पवित्रता को बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। इस वजह से मंदिर परिसर में किसी भी तीर्थयात्री को मोबाइल या कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में तीर्थयात्रियों को मंदिर के नए नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। ऐसा नहीं करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जिसे अन्य श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
केदारनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों को कड़ी चेकिंग से गुजरना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी के पास भी मोबाइल या कैमरा नहीं है। इस साल समिति ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Pilgrims will not be allowed to carry mobile or camera in kedarnath temple know rules before going
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














