Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महादेव के इस मंदिर में भक्त ताला लगाकर मांगते हैं मनोकामना, जानिए परंपरा

Lord Shiva Temple: भारत में कई मंदिर हैं लेकिन प्रयागराज में स्थित एक मंदिर ऐसा है जहां पर लोग मन्नत मांगने के लिए ताले लगाते हैं। इस मंदिर में सावन के समय भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jul 21, 2025 | 06:04 AM

नाथेश्वर महादेव मंदिर (सौ. इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Natheshwar Mahadev Temple: देश में हजारों शिव मंदिर है लेकिन एक मंदिर ऐसा है जहां पर भक्त ताले बंद करके अपनी मनोकामना भगवान शिव को पहुंचाते हैं। खासकर सोमवार के दिन ताले वाले महादेव के यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। जहां लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर शिवजी के पास आते हैं। यह प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर हजारों लोगों के आस्था का केंद्र है। इस अनोखे शिव मंदिर के दर्शन करने आप भी जा सकते हैं।

कहां है नाथेश्वर महादेव मंदिर

भगवान शिव का यह मंदिर नाथेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मुट्ठीगंज में स्थित है। यह अद्भुत मंदिर आस्था, श्रद्धा और विश्वास की अनोखी मिसाल पेश करता है। महादेव के इस मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं। जब भक्तों की मनोकामना पूरी होती है तो वह भोलेनाथ के दर्शन करने भी आते हैं।

ताला लगाकर पूरी होती है मनोकामना

नाथेश्वर महादेव मंदिर की यह अनोखी परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। जहां पर भक्त किसी भी मनोकामना को लेकर आते हैं और मंदिर की दीवार या रेलिंग पर ताला लगाते हैं। यह ताला भक्तों की आस्था का प्रतीक होता है जो वह भोलेनाथ के चरणों में छोड़कर जाते हैं। जब भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है तो इस ताले को खोल दिया जाता है। कई लोग एक नया ताला लगाकर भगवान को धन्यवाद भी करते हैं। इस मंदिर की दीवारों और रेलिंग पर सैकड़ों ताले सजे हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भारत-पाक बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव गए हो क्या आप? इस फेमस टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे पहुंचें

चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां

12 फरवरी का इतिहास: महात्मा गांधी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप! आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें:- मानसून में अकेले ट्रिप पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

सावन के सोमवार को इस मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है। सोमवार को शिव भक्त शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भगवान को अर्पित करते हैं। यह मंदिर कई लोगों की आस्था का प्रतीक है क्योंकि माना जाता है कि यहां पर मांगी गई मन्नत भगवान शिव जरूर पूरी करते हैं।

सावन के महीने में करें दर्शन

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक यहां पर कई लोग नौकरी, विवाह, संतान या मानसिक सुख के लिए कामना करते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां विशेष पूजन, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है। अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो सावन के महीने में इस प्राचीन और चमत्कारी मंदिर को भी विजिट कर  सकते हैं।

Natheshwar mahadev temple where devotees padlocks to make wishes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 06:04 AM

Topics:  

  • Lord Shiva Temple
  • Prayagraj
  • Tour and Travel News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.