12 फरवरी का इतिहास: महात्मा गांधी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन
12 February Events: महात्मा गांधी की हत्या के 13वें दिन, 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियां देशभर के पवित्र जलाशयों में विसर्जित की गईं। एक कलश इलाहाबाद की गंगा में प्रवाहित किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Gandhi Ashes Immersion: इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी, 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित किया गया था। एक अस्थि कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडणवीस का जन्म।
सम्बंधित ख़बरें
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
नवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Navabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।
1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की।
1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आंदोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।
1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।
1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।
1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत।
2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: डिजिटल क्रांति पर साइबर प्रहार गंभीर चुनौती
2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने ‘डी लिट’ की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2024 : केरल के कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में एक आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत तथा 15 घायल हो गए।
2025: अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के पद पर तुलसी गबार्ड की नियुक्ति की पुष्टि की।
भाषा एजेंसी के द्वारा
