-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Mumbai To Navi Mumbai Airport In Just 17 Minutes Know How
मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक सिर्फ 17 मिनट में कर सकेंगे सफर, जानें कैसे
- Written By: प्रीति शर्मा
सरकार मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिसकी वजह से रास्ते में मिलने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को छुटकारा मिल सकता है। बता दें कि मुंबई में जल्द ही वाटर टैक्सी की शुरुआत होने वाली है।

वाटर टैक्सी मुंबई (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: सरकार मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिसकी वजह से रास्ते में मिलने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को छुटकारा मिल सकता है। बता दें कि मुंबई में जल्द ही वाटर टैक्सी की शुरुआत होने वाली है। जिसके बाद मुंबई से नवी मुंबई तक का सफर बिना किसी रुकावट के कम से कम समय में तय किया जा सकेगा। वहीं, सड़क मार्ग का इस्तेमाल करके मुंबई से एयरपोर्ट तक जाने में करीब डेढ़ या दो घंटा का समय लगता है। लेकिन अब आप यह लंबा सफर सिर्फ 17 मिनट में ही पूरा कर सकते हैं।
सिर्फ 17 मिनट में तय होगी दूरी
महाराष्ट्र में चुनावों के नतीजे आने से पहले सरकार ने मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक जाने के सफर को कम करने का तरीका बताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के आसपास के समुद्री मार्ग को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित वाटर टैक्सी सेवा से लोग मुंबई के किसी भी जगह से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक की यात्रा सिर्फ 17 मिनट में तय कर सकेंगे। इससे आने जाने का समय कम होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने एक चुनावी रैली के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि मुंबई तक ठाणे के बीच कनेक्टिविटी में बदलाव करने और यातायात की भीड़ भाड़ को कम करने के लिए सरकार द्वारा यह योजना शुरू की जाएगी।
कब शुरू होगी वॉटर टैक्सी
मुंबई से नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का परिचालन मार्च 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है। जिसके जरिए लोग सिर्फ 17 मिनट में ही दूरी तय कर सकेंगे। इसके लिए मंत्री ने कहा कि इस पहल का समर्थन करने के लिए हवाई अड्डे के पास जेटी का निर्माण पहले ही हो चुका है। उन्होंने बताया कि मुंबई से ठाणे के आसपास के समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करके यातायात की भीड़ को कम किया जा सकता है। इसके अलावा वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: पारडी क्षेत्र में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी और स्पोर्ट्स क्लब
PM Awas Yojana 2.0: अल्पसंख्यकों और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए ‘स्वप्नपूर्ति’ योजना शुरू; बनेंगे 518 किफायती घर
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
मुंबई और पुणे में यातायात संबंधी समस्याओं पर गडकरी ने नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इस वाटर टैक्सी के शुरू हो जाने के बाद बाहरी यातायात का मार्ग परिवर्तित हो जाएगा जिसकी वजह से महानगरीय क्षेत्रों में कम भीड़ भाड़ देखने को मिलेगी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Mumbai to navi mumbai airport in just 17 minutes know how
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PMभोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
Jul 14, 2026 | 10:25 PMकल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
Jul 14, 2026 | 10:20 PM‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
Jul 14, 2026 | 10:17 PMभोपाल: डाबर ग्लुकोज़ ने लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ अभियान, युवा एथलीट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
Jul 14, 2026 | 10:13 PMIND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
Jul 14, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM














