-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Make A Tour Of Nepal In Monsoon You Will Enjoy It Completely
मॉनसून में है घूमने का प्लान तो मेरी बात लीजिए मान, कम खर्च में आएगा भरपूर मज़ा
- Written By: अभिषेक सिंह
हमने सुना है आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं और यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि कहां जाएं! तो हमारे रहते हुए आपको टेंशन लेने की कोई ज़रूरत नहीं हैं। मानसून के सीजन में वैसे भी बाल टूटने लगते हैं टूर प्लान करने की टेंशन को दिमाग में बिठाकर खोपड़ी से काले घने बालों का साया न हटाएं, ये बताने के लिए हम हैं न!

घूमने के लिए शानदार नेपाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : हमने सुना है आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं और यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि कहां जाएं! तो हमारे रहते हुए आपको टेंशन लेने की कोई ज़रूरत नहीं हैं। मानसून के सीजन में वैसे भी बाल टूटने लगते हैं टूर प्लान करने की टेंशन को दिमाग में बिठाकर खोपड़ी से काले घने बालों का साया न हटाएं, ये बताने के लिए हम हैं न!
अमूमन घुमक्कड़ी लोग ऐसे टूर के लिए ऐसे जगह चुनते हैं जो ख़ूबसूरत भी हो और वहां पर जाने और घूमने का खर्च भी कम हो। और इस सबके बीच अगर वहां खाने को लज़ीज डिशेज मिल जाएं तो समझिए सोने पर सुहागे का काम हो गया। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही एक जगह के बारे में जो ख़ूबसूरत भी है। जहां जाने पर आपकी जेब भी बुरा नहीं मानेगी। साथ ही यहां मिलने वाले पकवान आपके टूर को ट्रिमेंडियस बना देंगे।
आइए आपको ले चलते हैं
इंतजार की भी हद होती है। दो पैराग्राफ पढ़ने के बाद भी आपको नाम नहीं पता चल रहा है। ऐसे में आप हमें कुछ कहें इससे पहले हम नाम बता ही देते हैं। वो जगह है नेपाल! न तो यहां पहुंचने के लिए आपकी जेब ज्यादा ढीली होगी न ही घूमने में बहुत ज्यादा खर्च होगा। इसके साथ ही आप यहां पहाड़ी, झरना, हरियाली धर्म और अध्यात्म हर तरह की जगहें देखने को मिलेंगे जो आपको रोमांच से भर देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
भारत-नेपाल सीमा विवाद: PM बालेन शाह की दो टूक- नहीं चाहिए ब्रिटेन की मदद, खुद सुलझाएंगे मामला
पोखरा
पोखरा, नेपाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
पोखरा नेपाल का ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जो घुमक्कड़ी लोगों को बेहद पसंद आता है। यहां आप डेविड फॉल्स में छई-छपाक कर सकते हैं तो फेवा झील की खूबसूरती भी निहार सकते हैं। बगल में ही ताल बाराही मंदिर हैं जहां पहुंचकर आप सुकून भी खोज सकते हैं। इसके अलावा अध्यात्मिक स्थल पोखरा शांति स्तूप पहुंचकर दर्शन कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपको एडवेंचर करना है तो यहां वह भी ऑप्शन मिलेगा। यहां समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सारंगकोट गांव पहुंचकर आप पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।
काठमांडू
काठमांडू, नेपाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
नेपाल की राजधानी काठमांडू भी टूरिस्टों को बहुत पसंद आती है। सावन आने वाला है ऐसे में यहां पहुंचकर आप पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा गार्डन ऑफ ड्रीम, थमेल, बौद्धनाथ स्तूप और स्वंयभू नाथ स्तूप जैसी बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस पर पहुंचकर घूमने का पूरा लुत्फ़ ले सकते हैं।
चितवन नेशनल पार्क
चितवन नेशनल पार्क, नेपाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
पहाड़, हरियाली, वॉटरफॉल देखने के बाद अगर मन में यह टीस रह जाए कि कहीं जंगल सफारी करने का मौका मिलता तो और अच्छा होता। ऐसे में किसी भी तरह की टीस बिना फीस के छुट्टी पर भेजिए और निकल पड़िए चितवन नेशनल पार्क की तरफ जहां पहुंचकर आपको जंगल सफारी करने का अलग ही रोमांच मिलेगा।
Make a tour of nepal in monsoon you will enjoy it completely
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














