- Hindi News »
- Travel »
- Kotgarh Village Located Near Shimla Himachal Pradesh Explore It Once
शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित ये खूबसूरत गांव हैं शानदार, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर
भारत की खूबसूरती गांव से ही है जहां पर आपको हर तरह के रंग देखने को मिलेंगे। ऐसा ही एक गांव शिमला के पास मौजूद है जो प्राकृतिक खूबसूरती और पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

शिमला के पास घूमने के लिए गांव (सौ. सोशल मीडिया)
शिमला की हसीन वादियों से कुछ ही दूर पर एक खूबसूरत गांव है जहां पर शहर की भाग दौड़ और तेज रफ्तार वाली जिंदगी नहीं है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अनोखी है। किसी शांत और दिल को सुकून देने वाली जगहों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो शिमला से कुछ दूर इस गांव में गेटवे कर सकते हैं। यहां की ताजी हवा और पहाड़ों की सुंदरता आंखों को सुकून देते हैं।
गर्मी में कुछ समय सुकून से बिताना है तो शिमला के पास कोटगढ़ गांव को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यह गांव शिमला से करीब 20 किमी दूर स्थित नेचर का सही आनंद देगा। इस जगह दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
सुंदरता देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
अगर आप कोटगढ़ गांव आ रहे हैं तो यहां सेब के बगीचे देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही हिमालय की बर्फ और खूबसूरत चोटियां मन को मंत्रमुग्ध कर देंगे। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह को लाइफ में एक बार जरूर एक्सप्लोर करें।
सम्बंधित ख़बरें
April 2026 में घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहें, सुकून और एडवेंचर का अनोखा संगम
हनुमान जयंती 2026: बजरंग बली के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन से पूरी होगी हर मनोकामना
विदेश में बसने का सुनहरा मौका… ये देश दे रहे हैं पैसे, जमीन और शानदार सुविधाएं
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियां… गर्मी की छुट्टियों में इन 5 सबसे खूबसूरत जगहों की करें सैर
कोटगढ़ गांव में तन्न जुब्बल झील, हाटू पीक, चतुर्मुख देवता मंदिर जैसे कई स्थल हैं जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। देवदार के घने जंगल और खूबसूरत गांव के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। इस जगह पर वीकेंड स्पेंड किया जा सकता है।
क्यों है कोटगढ़ गांव खास
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित कोटगढ़ गांव प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और बागवानी के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर सतलुज नदी की घाटी और बर्फ से ढके हिमालय पर्वत का दृश्य मनोरम दिखता है। इसे भारत का सेब कटोरा भी कहा जाता है। भीड़-भाड़ से दूर एक शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है, जो प्रकृति प्रेमियों, इतिहास के शोधकर्ताओं और शांति की तलाश करने वालों के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन है ।
दोस्तों या परिवार के साथ शिमला के पास इस गांव को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। बारिश के मौसम में यह जगह और भी सुंदर हो जाती है जिसकी वजह से यहां पर्यटकों की भीड़ लगती है। सुकून से भरे कुछ दिन बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है।
Kotgarh village located near shimla himachal pradesh explore it once
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














