- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package 2025 For Darjeeling And Sikkim
IRCTC Tour Package: पर्यटकों के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने का सुनहरा मौका, जानें कितना है टूर पैकेज का किराया
सिक्किम और दार्जिलिंग भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप मार्च में इन बेहतरीन जगह को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
- Written By: प्रीति शर्मा

पर्यटकों के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने का सुनहरा मौका, जानें कितना है टूर पैकेज का किराया
IRCTC Tour Package 2025: सिक्किम और दार्जिलिंग भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप मार्च में इन बेहतरीन जगह को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी सिक्किम और दार्जिलिंग का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप किफायती और शानदार तरीके से यात्रा कर सकते हैं। इस खास टूर पैकेज का नाम वाइब्रेंट सिक्किम एंड दार्जिलिंग एक्स त्रिवेंद्रम है। यह खास तौर पर उन पर्यटकों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें घूमने फिरने का शौक है। इसके लिए जरिए आप फ्लाइट से यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है जिसके लिए आपको 6 मार्च 8.30 बजे त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचना होगा और वहां से 13.35 बजे आप IXB हवाई अड्डा पहुंच जाएंगे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर आगमन के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको टूर गाइड की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्च भी इस पैकेज में शामिल होगा। इसके साथ ही यात्रा बीमा भी पैकेज में शामिल है।
टूर पैकेज में इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर
सिक्किम का सबसे बड़ा शहर गंगटोक ऊंचे बर्फीले पहाड़, मनमोहक प्राकृतिक दृश्य, मठ और रोमांच के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको दो द्रूल चोर्टेन, एनची मठ, कंचनजंगा, रुमटेक मठ और त्सोमगो झील की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा हिमालय की तलहटी में स्थित कलिम्पोंग हिल स्टेशन भी घुमाया जाएगा जो पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
सम्बंधित ख़बरें
बादलों की सैर करनी है तो कहां जाएं? बेस्ट चॉइस हैं ये खास जगहें, टॉप पर है सिक्किम!
सिक्किम के भारत में विलय के 51 साल, राजशाही के अंत से जैविक क्रांति तक, जानें हिमालयी राज्य का गौरवशाली सफर
IRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
Bharat Gaurav Train Tour: 7 ज्योतिर्लिंग और 1 ट्रेन, सावन में ‘भारत गौरव’ से होगा सफर आसान
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में सोलो ट्रैवल करने के लिए आपको 66800 रुपए देना होगा। वहीं डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्च 51800 रुपए रहेगा और ट्रिपल शेयरिंग में यह खर्च 50150 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा 5 से 11 साल तक बच्चों के लिए किराया 43400 रुपए है। इस टूर पैकेज में टिकट बुक करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। सिक्किम और दार्जिलिंग की प्राकृतिक खूबसूरती को पास से देखने के लिए इस टूर पैकेज का लाभ ले सकते हैं।
Irctc tour package 2025 for darjeeling and sikkim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास या मुसीबत? नागपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का तांडव; फ्लाईओवर निर्माण बना सिरदर्द
May 19, 2026 | 01:11 PMभंडारा में कम बारिश की आशंका, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए पानी के सूक्ष्म नियोजन के निर्देश
May 19, 2026 | 01:08 PMकेजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
May 19, 2026 | 01:07 PMNalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
May 19, 2026 | 01:04 PMChild Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMMouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
May 19, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














