शिमला-मनाली घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लाया है अब तक का सबसे सस्ता टूर पैकेज
IRCTC Tour Package: शिमला और मनाली घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। IRCTC ने किफायती दामों में शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें यात्रा, ठहरने और घूमने की सुविधाएं शामिल हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
शिमला-मनाली की बर्फीली वादियों का खूबसूरत नजारा (सौ. एआई)
Shimla Manali Tour Package: अगर आप जनवरी की कड़ाके की ठंड में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी एक खास मौका लेकर आया है। जिसमें आपको एक नहीं बल्कि तीन शहर घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी ब्यूटी ऑफ हिमाचल नाम से खास टूर पैकेज लेकर आया है जो बहुत आरामदायक और किफायती है। यह पैकेज उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में वीआईपी सुविधाओं के साथ हिमाचल की सैर करना चाहते हैं।
यह खास टूर पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी 2026 को भोपाल से होगी। इस पैकेज में आपको उत्तर भारत के तीन सबसे शानदार शहर शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूमने का मौका मिलेगा। सर्दियों में इन जगहों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैँ। यात्रियों को भोपाल से दिल्ली तक का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए कराया जाएगा।
क्या मिलेंगी सुविधाएं
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में यात्रियों को रहने से लेकर ठहरने तक की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह सफर भोपाल से दिल्ली वंदे भारत से तय किया जाएगा और उसके बाद बस या कैब की जाएगी। जहां पर आपको बेहतरीन होटलों में ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। इस पैकेज में सुबह का नाश्ता और रात का डिनर भी शामिल है। सर्दियों में ट्रैवल करने के लिए ये टूर पैकेज बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून में प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंग देखने हैं तो पश्चिम बंगाल की इन 5 जगहों का ट्रिप करें प्लैन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
मनाली से चमोली तक सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, हिल स्टेशनों पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, देखें VIDEO
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
यह भी पढ़ें:- भारत के 5 सबसे रहस्यमयी मंदिर: कभी हवा में झूलता है खंभा तो कहीं विज्ञान भी टेक देता है घुटने!
कितना आएगा खर्च
अगर आप इस टूर पैकेज का लाभ लेना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 75900 रुपए है। वहीं डबल शेयरिंग के लिए किराया प्रति व्यक्ति 41600 प्रति व्यक्ति है। इसके अलावा ट्रिपल शेयरिंग पर किराया प्रति व्यक्ति 33300 रुपए तय किया गया है। अगर आप बच्चों के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं तो उसके लिए अलग से टिकट लेना पड़ेगा।
कैसे करें बुकिंग
इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालयों से भी संपर्क करके टिकट कर सकते हैं। विंटर सीजन में सीटें तेजी से भर जाती हैं तो समय रहते टिकट जरूर बुक कर लें।
