Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानसून में प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंग देखने हैं तो पश्चिम बंगाल की इन 5 जगहों का ट्रिप करें प्लैन

Monsoon Destinations West Bengal: मानसून में पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें घूमने के लिए बेहतरीन हैं। हेनरी आइलैंड, लामाहट्टा, गढ़पंचकोट, मुकुटमणिपुर और सोनाझुरी फॉरेस्ट की खूबसूरती दिल जीत लेगी।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 15, 2026 | 01:42 PM

कानसेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

West Bengal Offbeat Destinations For Monsoon : बारिश का मौसम आते ही प्रकृति अपनी सबसे खूबसूरत तस्वीर पेश करती है। चारों तरफ फैली हरियाली, ठंडी हवाएं और बारिश की फुहारें घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देती हैं। अगर आप इस मानसून में भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं, तो पश्चिम बंगाल की कुछ ऑफबीट डेस्टिनेशन आपके ट्रैवल प्लान के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। यहां समुद्र, जंगल, पहाड़ और झीलों का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो बारिश के मौसम में और भी आकर्षक हो जाता है।

हेनरी आइलैंड

कोलकाता से करीब 135 किलोमीटर दूर स्थित हेनरी आइलैंड अपनी शांत समुद्री तट, लाल केकड़ों और मैंग्रोव जंगलों के लिए मशहूर है। मानसून के दौरान यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और भी निखर जाती है। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरा वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है।

सोनाझुरी फॉरेस्ट

शांतिनिकेतन के पास स्थित सोनाझुरी फॉरेस्ट बारिश के मौसम में घने हरियाले जंगल में बदल जाता है। यहां लाल मिट्टी के रास्तों पर टहलने का अलग ही आनंद मिलता है। शनिवार को लगने वाला स्थानीय हाट पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है, जहां हस्तशिल्प, पारंपरिक कपड़े और स्थानीय उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा बाउल संगीत और आदिवासी लोकनृत्य यहां की यात्रा को और यादगार बना देते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हिम्मत है तो स्वीकार करें…कांग्रेस छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती, ममता बनर्जी को किसने दी चुनौती?

20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में हो रही वापसी

कोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली रेड, छापेमारी में ₹2.20 करोड़ कैश बरामद; महिला समेत 7 गिरफ्तार

Bengal Boat Tragedy: बंगाल की खाड़ी में पलटी नाव, 9 मछुआरों की मौत और 6 लापता, पीएम ने किया मुआवजा का ऐलान

मुकुटमणिपुर

कोलकाता शहर से लगभग 230 किलोमीटर दूर स्थित मुकुटमणिपुर कांगसाबती और कुमारी नदी के संगम पर बसा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां का कांगसाबती बांध मानसून में बेहद मनमोहक दिखाई देता है। पर्यटक यहां बोटिंग का आनंद ले सकते हैं, वहीं हिरण पार्क और शांत वातावरण इसे परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं।

गढ़पंचकोट

अगर आप इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता दोनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो गढ़पंचकोट आपके लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। यहां प्राचीन किले के अवशेष, पुराने मंदिर और चारों ओर फैले साल व पलाश के जंगल मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। इसके अलावा पास स्थित पंचेत डैम और बरंती झील इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

लामाहट्टा

दार्जिलिंग के रास्ते में स्थित लामाहट्टा मानसून के दौरान किसी जन्नत से कम नहीं लगता। यहां के चीड़ के जंगल, फूलों से सजा इको पार्क और धुंध से ढके पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां से जौरे पोखरी तक का छोटा ट्रेक भी किया जा सकता है। हालांकि बारिश के मौसम में बादलों की वजह से कंचनजंघा के साफ दर्शन हमेशा नहीं हो पाते, लेकिन यहां का सुहावना मौसम और प्राकृतिक नजारे हर यात्री को खास अनुभव देते हैं।

यह भी पढ़ें केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप

मानसून ट्रिप के लिए हैं ये जगहें खास

अगर आप इस बारिश के मौसम में भीड़ से दूर शांति, हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो पश्चिम बंगाल की ये पांच ऑफबीट जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। यहां आपको प्रकृति के अलग-अलग रंग देखने के साथ-साथ सुकून भरा माहौल भी मिलेगा, जो आपकी मानसून यात्रा को यादगार बना देगा।

West bengal offbeat destinations best places to visit in monsoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 01:42 PM

Topics:  

  • Best Tourist Places
  • Tour and Travel News
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.