- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Political Row Over Yadav Ji Ki Love Story Movie Akhilesh Yadav Reaction
यूपी में फिल्म को लेकर सियासी तूफान खड़ा, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर अखिलेश यादव क्या बोल गए?
Yadav Ji Ki Love Story Controversy : फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर यूपी में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे एक खास समाज को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।
- Written By: रंजन कुमार

अखिलेश यादव और फिल्म का पोस्टर।
Akhilesh Yadav on Yadav Ji Ki Love Story : उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों एक फिल्म के नाम ने उबाल पैदा कर दिया है। यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म को लेकर छिड़ा विवाद अब सिनेमाघरों से निकलकर राजनीतिक अखाड़े में पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस विवाद में एंट्री ने मामले को और भी ज्यादा गर्मा दिया है। अखिलेश यादव ने इस फिल्म को समाज में नफरत और विद्वेष फैलाने की एक गहरी साजिश करार दिया है।
अखिलेश यादव ने इस फिल्म पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को घेरे में लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी फिल्में बीजेपी के इशारे पर और उनके एजेंडे को धार देने के लिए बनाई जाती हैं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी केवल ऐसी ही नफरती लव स्टोरी बनाना जानती है। पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए फिल्में और सीरीज बनाई गईं और अब यादव समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए घूसखोर पंडित जैसी वेब सीरीज का भी हवाला दिया और कहा कि यह सब जातियों को आपस में लड़ाने और उन्हें बदनाम करने का खेल है।
विरोध की वजह : क्या है फिल्म की कहानी?
27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म का विरोध मुख्य रूप से इसके कथानक को लेकर हो रहा है। यादव समाज के संगठनों का दावा है कि फिल्म में लड़की यादव समुदाय से है और लड़का मुस्लिम दिखाया गया है, जिसे कथित तौर पर लव जिहाद के नजरिए से पेश करने की कोशिश की गई है। संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा जैसे यादव बाहुल्य जिलों में फिल्म के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि जब फिल्म की स्टार कास्ट या प्रोडक्शन में कोई यादव नहीं है तो फिर इस उपनाम का इस्तेमाल समाज को बदनाम करने के लिए क्यों किया जा रहा है?
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी और CM मोहन की अपील बेअसर, 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे BJP नेता, जाम में फंसे रहे लोग
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
राजनीतिक समीकरण और असर
जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह कड़ा रुख सीधे तौर पर 2027 के विधानसभा चुनावों से जुड़ा है। यादव समाज सपा का कोर वोट बैंक है, और पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी ने इस वोट बैंक में सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश की है। ऐसे में अखिलेश इस विवाद के जरिए अपने आधार को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनके हितों की रक्षा के लिए वे सबसे आगे खड़े हैं।
“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर अखिलेश यादव जी ने क्या कहा…. pic.twitter.com/JAz5OPeKTy — Om Yadav (@TheOmYadavShow) February 20, 2026
यह भी पढ़ें : ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में अखिलेश यादव भी कूद पड़े…भाजपा को कहा गिरगिट, जमकर हुए हमलावर
निर्माता पक्ष की सफाई और भविष्य
दूसरी ओर फिल्म की अभिनेत्री प्रगति तिवारी ने सफाई देते हुए कहा है कि फिल्म का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। वैसे, अब दबाव इतना बढ़ गया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद अब सबकी नजरें योगी सरकार और सेंसर बोर्ड पर टिकी हैं कि क्या इस विवादित फिल्म को हरी झंडी मिल पाती है या नहीं।
Political row over yadav ji ki love story movie akhilesh yadav reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
योगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
May 12, 2026 | 08:39 AMIran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल
May 12, 2026 | 08:37 AMमहाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
May 12, 2026 | 08:31 AMमध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
May 12, 2026 | 08:26 AMLand Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
May 12, 2026 | 08:25 AMपीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
May 12, 2026 | 08:05 AMकब्रिस्तान विवाद से भोपाल मेट्रो परियोजना में हो सकती है देरी, 2028 तक पूरा होना मुश्किल
May 12, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














