-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Famous Lakes Of Rajasthan To Visit In Summer
Rajasthan: इन प्रसिद्ध झीलों को बनाएं अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
- Written By: प्रीति शर्मा
राजस्थान भारत की एक ऐतिहासिक और खूबसूरत जगह है जहां पर देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक घूमने आते हैं। यह जगह अपनी विरासत, भव्य किलों और रेगिस्तानी नजारों की वजह से फेमस है।

राजस्थान की इन प्रसिद्ध झीलों को बनाएं अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
Lakes in Rajasthan: राजस्थान भारत की एक ऐतिहासिक और खूबसूरत जगह है जहां पर देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक घूमने आते हैं। यह जगह अपनी विरासत, भव्य किलों और रेगिस्तानी नजारों की वजह से फेमस है। यहां की संस्कृति और सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। हर मौसम में यहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल जाएगी। इस राज्य की खासियत की बात करें तो समृद्ध संस्कृति, रंग बिरंगे बाजार, पारंपरिक लोक नृत्य इसे अनोखा बनाते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी सबसे निराली है। अगर आप इस गर्मियों की छुट्टियों में राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां की कुछ प्रसिद्ध झीलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पिछोला झील
पिछोला लेक उदयपुर में स्थित है जो घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ियां और आसपास महल और घाट दिखेंगे। यह झील करीब 6.96 वर्ग किमी में फैली हुई है। इस झील की खासियत इसके बीच मौजूद जग मंदिर और लेक पैलेस है। जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसके आसपास आप एडवेंचर एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं।
सांभर झील
राजस्थान की प्रसिद्ध सांभर झील जयपुर और नागौर जिले की सीमा पर स्थित है। यह लगभग 230 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। इसकी खूबसूरती और खासियत की वजह से लोग अक्सर यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए यह जगह बेस्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
राजसमंद झील
राजस्थान की राजसमंद झील राजसमंद नगर में स्थित बहुत ही सुंदर झील है। यहां पर बनी हुई संगमरमर की सीढ़ियां और सूर्यास्त का नजारा इस जगह पर चार चांद लगाते हैं। यह बहुत ही शांत जगह है जहां पर आप पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। यह करीब 7.7 वर्ग किमी में फैला हुआ है। भारत की खूबसूरत झीलों में इसका नाम भी शामिल है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
फतेहसागर झील
उदयपुर में स्थित फतेहसागर झील बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यह करीब 4 वर्ग किमी में फैला है। इस जगह से आपको नेहरू गार्डन और ऊंची पहाड़ियों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप गर्मियों में जा रहे हैं तो यह जगह बहुत ही अच्छी रहेगी। परिवार के साथ इस जगह पर पिकनिक भी मनाई जा सकती है।
Famous lakes of rajasthan to visit in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Jul 22, 2026 | 07:45 AMअजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Jul 22, 2026 | 07:45 AMगैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
Jul 22, 2026 | 07:44 AMRRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
Jul 22, 2026 | 07:37 AMDhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
Jul 22, 2026 | 07:30 AMHindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Jul 22, 2026 | 07:30 AMभंवरकुआ चौराहे पर नीट प्रदर्शन को लेकर पुलिस की चेतावनी, बिना अनुमति चल रहे धरने को बताया अवैध
Jul 22, 2026 | 07:26 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














