- Hindi News »
- Travel »
- Explore These Beautiful Places Of Shimla During Winter With Family And Friends
सर्दियों में शिमला की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, ट्रिप बनेगी मजेदार
हिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन शिमला जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। सालभर यहां पर हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम इस जगह को फेमस बनाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

शिमला में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places in Shimla: हिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन शिमला जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। सालभर यहां पर हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम की वजह से यह काफी फेमस जगह है। सर्दियों में यह जगह स्वर्ग से कम नहीं दिखती है। दिसंबर और जनवरी के महीने में यहां पर बर्फीले पहाड़, ठंडी हवाएं, हरे भरे जंगल, शांत वातावरण का मजा लेने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां पर विंटर स्पोर्ट्स, क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन भी बहुत ही खास होता है। अगर आप सर्दियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह बेस्ट रहेगी। यहां पर घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
जाखू मंदिर
शिमला में मौजूद विशाल और भव्य हनुमान मंदिर शहर के किसी भी कोने से देखा जा सकता है। यह सबसे ऊंची चोटी पर बना हुआ है। यह प्रतिमा दूर से भी देखी जा सकती है। जाखू मंदिर पर जाने के लिए केबल कार और प्राइवेट टैक्सी सर्विस मिल जाती है। यह शिमला के माल रोड से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित है। हनुमान जी की प्रतिमा के अलावा यहां पर मंदिर भी बना हुआ है। यह इतनी ऊंचाई पर बना है कि वहां से आप पूरा शिमला देख सकते हैं।
कुफरी
शिमला से करीब 40 मिनट की दूरी पर स्थित कुफरी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। सर्दियों का वंडरलैंड है कुफरी जहां के पहाड़ों पर बर्फ जम जाती है। यह जगह बर्फबारी, घुड़सवारी और स्कीइंग के लिए काफी फेमस है। रोमांचक गतिविधियों को आनंद लेने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। शिमला से बस कुफरी तक जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 150 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 92.02% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
चैल
शांत और सुंदर वातावरण का नजारा लेना चाहते हैं, तो शिमला की इस जगह को बिल्कुल भी मिस ना करें। यह जगह पैलेस होटल के लिए जानी जाती है। यह शिमला से करीब 47 किमी दूर स्थित है। दो घंटे में आप शिमला से यहां पहुंच सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों और घने पेड़ बर्फ से ढकी हुई पहाड़ी बहुत ही सुंदर लगती है। दोस्तों के साथ इस जगह घूम कर आपको बहुत मजा आने वाला है।
नारकंडा
शिमला से करीब 60 किमी दूर स्थित नरकंडा बहुत ही सुंदर जगह है। यह जगह काफी ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर अक्सर लोग कैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लेने लिए आते हैं। नवंबर से लेकर जनवरी के बीच यहां पर आना बहुत ही मजेदार होता है। अगर आप भी शिमला में खूबसूरत और शांत जगह जाना चाहते हैं, तो इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
माल रोड
शिमला की फेमस माल रोड घूमने का मजा लिया जा सकता है। यहां पर घूमने बिना आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी। भीड़भाड़ और नॉर्मल बाजारों से दूर शिमला के माल रोड में आपको पहाड़ों की झलक दिखाई देगी। यहां पर सजी हुई दुकानें, ब्रिटिश शैली में बने कैफे आदि देखने को मिलेंगे। यह जगह पर्यटकों को बीच काफी प्रसिद्ध है। खरीदारी और स्वादिष्ट खाने के लिए इस जगह पर एक बार जरूर आएं।
Explore these beautiful places of shimla during winter with family and friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














