-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Do Not Keep These Things In Your Bag During An International Trip
इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान बैग में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है जेल!
- Written By: प्रीति शर्मा
घूमने के फिरने के शौकीन लोग अक्सर नई जगह की तलाश में रहते हैं। देश घूमने के बाद कई लोगों का सपना होता है कि वह इंटरनेशनल ट्रिप पर जाएं। विदेशों में कई ऐसी बेहतरीन जगह हैं जिन्हें देखकर आपको सुकून और शांति का अहसास होगा।

इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान बैग भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है जेल!
International Travel Tips: घूमने के फिरने के शौकीन लोग अक्सर नई जगह की तलाश में रहते हैं। देश घूमने के बाद कई लोगों का सपना होता है कि वह इंटरनेशनल ट्रिप पर जाएं। विदेशों में कई ऐसी बेहतरीन जगह हैं जिन्हें देखकर आपको सुकून और शांति का अहसास होगा। इस तरह की जगहों पर जाने से मन को काफी अच्छा लगता है। इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। लेकिन विदेश की यात्रा करने के दौरान पैकिंग सबसे अहम हिस्सा होता है। जब भी आप किसी दूसरे देश जाते हैं तो आपको बैग में क्या रखना है और क्या नहीं इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। अक्सर जानकारी के अभाव की वजह से हम मुसीबत में फंस सकते हैं। आइए, जानते हैं इंटरनेशनल ट्रिप पर जाते समय बैग में क्या चीजें नहीं रखी जानी चाहिए।
नुकीला हथियार
विदेश यात्रा के दौरान बैग में किसी भी तरह का नुकीला हथियार और बारूद को ले जाना बैन है। सभी देशों में इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगर आप गोला बारूद के साथ पकड़े जाते हैं तो आपको अवैध हथियार की तस्करी के जुर्म में उम्रकैद हो सकती है।
पौधे या जीवित प्राणी
बैग में किसी भी तरह का जीवित प्राणी और पौधे एक देश से दूसरे देश में ले जाने पर पाबंदी है। इसके लिए आपको विशेष अनुमति लेनी पड़ेगी। इस तरह के सामान के साथ अगर आप पकड़े जाते हैं तो आपको जुर्माना और अन्य परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
Ebola Alert: इबोला वायरस को लेकर सख्त हुई तेलंगाना सरकार, गलत जानकारी देने वाले यात्रियों पर दर्ज होगी केस
भारत के इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर विदेशी नागरिकों का जाना प्रतिबंधित, भारतीय भी फोटो-वीडियो नहीं बना सकते
कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप: साल खत्म होने से पहले ये देश नहीं देखे तो होगा पछतावा!
सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वस्तुएं
विदेश ट्रिप पर जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी देश से जुड़ी संस्कृति और ऐतिहासिक वस्तुओं को नहीं ले जा सकते हैं। इस तरह की वस्तुओं के साथ अगर आप पकड़े जाते हैं तो जुर्माना या दुष्परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
अवैध सामग्री
इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने से पहले अपने बैग को सावधानी से पैक करें। अगर आपके सामान में कोई अवैध जैसे चोरी की वस्तु है जिसे आप दूसरे देश ले जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इस तरह की अवैध वस्तुएं एक देश से दूसरे देश ले जाने पर पाबंदी है। अगर आप पकड़े जाते हैं तो इसके लिए जुर्माना और अन्य दंड हो सकते हैं। इस तरह की चीजों को बैग में नहीं ले जा सकते हैं।
नशीली दवाएं
अगर आपके बैग में नशीली दवाएं हैं तो इन्हें ले जाना खतरनाक हो सकता है। इस तरह की चीजों को इंटरनेशनल ट्रिप पर ले जाना बैन है। अगर आपके पास इस तरह की चीजें पकड़ी जाती हैं तो आपको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। बैग स्कैन करते समय दवाइयां पकड़े जाने पर आपसे घंटे तक पूछताछ की जा सकती है।
Do not keep these things in your bag during an international trip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMबाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














