- Hindi News »
- Travel »
- Delhi Dehradun Expressway Will Start From January 2025 Travelling Will Be Easy From Delhi To Dehradun
दिल्ली से देहरादून सिर्फ ढाई घंटे में कर सकेंगे सफर, पर्यटकों को मिलेगा शानदार अनुभव, जानें कब शुरू होगा एक्सप्रेसवे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद दिल्ली और देहरादून के बीच लोगों के आवागमन के तरीके को बदल देगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए बनाया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद आवागमन में आसानी होगी और नजदीकी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो सकेगा। जनता के लिए यह अगले साल खुल जाएगा। इसके जरिए अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक का सफर सिर्फ 20 मिनट में तय किया जा सकेगा। जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे से पर्यटकों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी।
कब तक शुरू होगा एक्सप्रेस वे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे जनवरी 2025 में खुलेगा और दिल्ली और देहरादून के बीच लोगों के आवागमन के तरीके को बदल देगा। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नेतृत्व में बनने वाला यह एक्सप्रेस वे लगभग 210 किलोमीटर तक फैला है। यह बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों के माध्यम से दिल्ली को देहरादून से जोड़ेगा। फिलहाल दिल्ली से देहरादून की यात्रा करने के लिए 6.5 घंटे का समय लगता है जो कि घटकर सिर्फ 2.5 घंटे कर देगा।
सड़कों पर जाम से मिलेगी राहत
यह एक्सप्रेस वे भारतमाला परियोजना का हिस्सा है जो कि कुल 13,000 करोड़ रुपए की लागत में बन रहा है। यह भारत के सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए सरकार की पहल है। जिससे लोगों को सड़कों पर जाम से राहत मिल सके और वह लंबी दूरी को कम समय में तय कर पाएं।
सम्बंधित ख़बरें
मानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?
AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर
‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक्सप्रेसवे में ट्रॉमा सेंटर, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएं शामिल की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत रेलिंग और वन्यजीव बाड़ लगाई जाएगी।
इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में होगी बढ़ोत्तरी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की वजह से लोनी, गाजियाबाद, सोनिया विहार और करावल नगर जैसे क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी का अनुभव मिल सकेगा। इससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र आर्थिक तौर पर विकास कर सकेंगे।
नया एक्सप्रेसवे उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों के लिए एक सुगम और तेज़ मार्ग प्रदान करेगा। जिससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। इससे पर्यटन और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Delhi dehradun expressway will start from january 2025 travelling will be easy from delhi to dehradun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती: मुंबई जैसे तटीय शहरों पर खतरा, 2030 तक 50% हरित ऊर्जा का लक्ष्य
Feb 17, 2026 | 07:14 PMखजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए
Feb 17, 2026 | 07:10 PMखेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 06:56 PMAjit Pawar Plane Crash: टेल सुरक्षित तो ब्लैक बॉक्स कैसे जला? AAIB की जांच पर अमोल मिटकरी के सवालों से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 06:54 PM‘ईरान को मिटाने का सपना छोड़ दें ट्रंप’, खामेनेई ने दी US को धमकी; अमेरिकी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देंगे
Feb 17, 2026 | 06:53 PMऑस्ट्रेलिया भुगत रहा अपनी करनी का फल, जानें कब-कब कंगारू टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर?
Feb 17, 2026 | 06:51 PM2026 में कब से शुरू हो रहा है रोज़ा? जानिए सही तारीख़ और रोज़े के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
Feb 17, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM













