क्रिसमस पर गोवा नहीं गए तो मिस कर देंगे ये नजारे, बीच पार्टी से बाजारों में होती है जबरदस्त रौनक
Christmas Celebrations in Goa: क्रिसमस पर घूमने का प्लान है तो गोवा सबसे बेस्ट ऑप्शन रहता है। अगर आप इस बार कुछ नया देखना चाहते हैं तो यहां की बीच पार्टी से लेकर चर्च की रौनक यहां सबसे अलग होती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गोवा क्रिसमस (सौ. फ्रीपिक)
Christmas in Goa: क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए गोवा देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में यहां का माहौल पूरी तरह से अलग हो जाता है। चर्चों की घंटियां, कैरोल्स की मधुर धुन, जगमगाती लाइट्स और बीच पार्टियों की रौनक गोवा को खास बना देती है।
इस साल क्रिसमस को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए गोवा जाने का प्लान कर सकते हैं। जहां पर बहुत ही अलग माहौल रहता है और लोग खूब सारी मस्ती करते हैं।
बासिलिका ऑफ बोम जीसस
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल यह चर्च विशेष क्रिसमस प्रार्थना सभाओं का आयोजन करता है। इसका ऐतिहासिक आकर्षण और आध्यात्मिक वातावरण दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। चर्च की भव्यता और उत्सवपूर्ण सजावट इसे फोटोग्राफरों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
NCP पार्षदों का गोवा डांस वायरल, नांदेड विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी में देगलुर नगर परिषद के सदस्यों की मौज
से कैथेड्रल
गोवा का प्रमुख चर्च अपनी भव्य वास्तुकला और उत्सवपूर्ण धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध। यह गिरजाघर क्रिसमस के दौरान अवश्य देखने लायक है। शांत वातावरण और भावपूर्ण कैरोल एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें:- शाही अंदाज में करें नए साल का स्वागत, उदयपुर की ट्रिप में मिलेगा खास अनुभव
बीच पार्टी
अगर आप क्रिसमस को मस्ती और जोश के साथ मनाना चाहते हैं तो बीच पार्टी एक परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। बागा से लेकर अंजुना तक के बीच क्रिसमस पर म्यूजिक, लाइट्स और नाइट पार्टियों से गुलजार रहते हैं। लाइव डीजे, डांस, आतिशबाजी और समुद्र किनारे जश्न मनाना एक अनोखा अनुभव होता है।
बाजारों की रौनक
गोवा में क्रिसमस की शॉपिंग के लिए मापुसा और पणजी के बाजारों में काफी रौनक रहती है। यहां पर डेकोरेशन, उपहार और पारंपरिक गोअन मिठाइयां मिलती हैं। रंग बिरंगे स्टॉल और स्थानीय दुकानदार की मुस्कान शॉपिंग और भी आनंदमय बना देती है।
गोवा में क्रिसमस पर चर्च की शांति, बीच पार्टियों की मस्ती और बाजारों की रौनक के साथ एक अलग अनुभव देखने को मिलता है। जिसे हर कोई एक बार जरूर जीना चाहेगा।
