Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार

Amravati Police Raid: अमरावती पुलिस ने गोवा की पॉश सोसाइटी में छापा मारकर महिला समेत 12 लोगों को पकड़ा। ये गिरोह गरीबों के नाम पर खाते खोलकर करोड़ों का अंतरराष्ट्रीय साइबर घोटाला चला रहा था।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 24, 2026 | 09:57 AM

अमरावती पुलिस गोवा में महिला सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Police Raid In Goa Society: अमरावती जिले कि ग्रामीण पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गोवा की एक पॉश सोसायटी में छापेमारी कर महिला सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 11 लाख रुपये का माल जब्त किया।
मामले में अब तक 6.25 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध वित्तीय लेनदेन का खुलासा हो चुका है।

गरीब और मजदूरों को निशाना बनाकर खोलते थे खाते

अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के पास शिकायतें आई थीं कि अमरावती जिले में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर और मामूली पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जा रहे थे। आरोपी इन मासूम लोगों से उनके बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड ले लेते थे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल देश और विदेशों में अवैध ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी के पैसों को ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। उक्त मामले की शिकायत शिरखेड थाने में की गई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

64 बैंक खाते सीज

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लाख 85 हजार रुपये का संदिग्ध सामान जब्त किया है, जिसमें सिम कार्ड 198, एटीएम कार्ड 147, बैंक पासबुक 64, चेकबुक 19, मोबाइल हैंडसेट 52, लैपटॉप 9, टैबलेट 3 जब्त किये है। जांच में पता चला है कि इन 64 बैंक खातों के जरिए अब तक 6 करोड़ 25 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया जा चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में मानसून की दस्तक, बारिश से गर्मी से राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार

ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल

पहली बारिश में बहा आलापल्ली-सिरोंचा हाईवे, सिरोंचा का गड़चिरोली मुख्यालय से टूटा संपर्क

गोंदिया में ढाई महीने में 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली, ST टिकट पर 2 रुपये अतिरिक्त शुल्क लागू

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इन सभी खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवोड के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे, विलासकुमार सानप, अमोल पुरी, संतोष गुर्जर, सुनील बनसोड, विलासकुमार सानप, अमोल पुरी, संतोष गुर्जर, सुनील बनसोड, प्रवीण वानखडे, पंकज गोलीईतकर, प्रवीण अंबाडकर, रितेश गोस्वामी, अजित राठोड, संदीप जुगनाके, पवन ढोके, अंकित अढाऊ, मयूर नरोकार, आशीष मुडें, सुमित चव्हाण, रोशन आठवले, सरिता चौधरी, रुपाली इंगोले, पूनम कान्होलीकर, कल्पना सोनोत्रे, आचल मेटे, योगिता शेलके ने की।

सोसाइटी में चल रहा था कॉल सेंटर, पुलिस की तीन टीमों ने की छापेमारी

साइबर पुलिस की तकनीकी टीम ने जब इस मामले का विश्लेषण किया, तो आरोपियों का सुराग दक्षिण गोवा की एक आलीशान प्रोव्हीडंट अडोरा सोसायटी में मिला, अमरावती पुलिस की तीन टीमों ने वहां जाल बिछाकर छापेमारी की और मौके से 12 आरोपियों को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में देवचंद बंडूजी मेश्राम (26, अमरावती/मुंबई), प्रेम दिलीप खिलारे (21 वर्ष, हिंगोली, वर्तमान निवासी नालासोपारा), अनिकेत सुरेश मरके (24 वर्ष, अचलपुर, अमरावती), योगेश भीमरावजी इस्पाते (3, तिवसा, अमरावती), प्रीतम ज्ञानेश्वर इंगले (22, मोशीं, वर्तमान निवासी मंगरूल भिलापुर), आशीषकुमार उमाशंकर चौरसिया (25, अमेठी, उत्तर प्रदेश), सत्यम गयाप्रसाद मौर्या (22, अमेठी, उत्तर प्रदेश), शुभम गयाप्रसाद झारिया (30 वर्ष, जबलपुर, मध्य प्रदेश), वैभव कामराज सूर्यवंशी (24, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश), आदित्य युवराज माली (27, जबलपुर, मध्य प्रदेश), सुशील इंदल बर्मन (28, जबलपुर, मध्य प्रदेश) व एक महिला आरोपी का समावेश है। इस मामले में अमरावती का रहने वाला आरोपी राकेशकुमार झामनानी और दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:- अमरावती में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर दर्ज किया मामला

किसी भी प्रलोभन में न आएं नागरिक

पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने कहा है कि “आम जनता, विशेषकर गरीब और मजदूर वर्ग मामूली पैसों के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड या मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने के लिए न दें, किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी शेयर न करें। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग, शेयर मार्केट ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे बड़े साइबर अपराधी में पैसों की हेराफेरी के लिए किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति ने अपना बैंक खाता किसी और को इस्तेमाल करने के लिए दिया है, तो वह उसे तुरंत वापस ले और इसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराए।”

Amravati police raid goa international cyber fraud gaming racket arrest 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 09:57 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime News
  • Goa News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.