NCP पार्षदों का गोवा डांस वायरल, नांदेड विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी में देगलुर नगर परिषद के सदस्यों की मौज
NCP Councillors Goa Video: नांदेड स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव से पहले देगलुर नगर परिषद के NCP पार्षदों के गोवा में डांस और मौज-मस्ती करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
Viral Political Video (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Nanded MLC Election: महाराष्ट्र में नांदेड स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के मुहाने पर सियासी शुचिता को तारतार करने वाला एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां देगलुर नगर परिषद के सत्ताधारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के पार्षदों के गोवा के समुद्र तटों पर मौजमस्ती और डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी के तहत इन जनप्रतिनिधियों के लिए कथित तौर पर बड़ी आर्थिक फंडिंग व लक्जरी ट्रिप की व्यवस्था की गई है, जिसके तुरंत बाद महायुति गठबंधन का हिस्सा बनी एनसीपी के यह नेता रातोंरात गोवा के लिए फुर्र हो गए।
नांदेड MLC चुनाव से पहले बढ़ा विवाद
एक तरफ जहां राज्य का आम नागरिक और किसान सूखे जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चुनावी सरगर्मी के बीच जनता के प्रतिनिधियों द्वारा गोवा के बीच पर रील्स बनाने और नाचने को लेकर स्थानीय स्तर पर भारी नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, देगलुर नगर परिषद में एनसीपी का कब्जा है, जिसके कुल 15 पार्षदों, अध्यक्ष और तीन स्वीकृत सदस्यों में से करीब 12 से 13 पार्षद पिछले तीनचार दिनों से इस टूर पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
महाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Illegal Murrum Mining
इनमें कई महिला पार्षदों व महिला नगर परिषद अध्यक्ष के पति भी शामिल हैं, जो वीडियो में साफ तौर पर हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। इस विवादित ट्रिप पर जाने वालों में नगर परिषद अध्यक्ष विजयमाला टेकाळे, उपाध्यक्ष अंकुश देसाई समेत पार्षद अनिल बोनलावार, सुमंत कांबळे, बबलू टेकाळे, मोयोदिन और संतोष नारलावार जैसे प्रमुख चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं।
इस बार कड़ा मुकाबला
गौरतलब है कि नांदेड विधान परिषद सीट के लिए इस बार कड़ा मुकाबला है, जिसमें महायुति की ओर से भाजपा के महानगराध्यक्ष और सांसद अशोक चव्हाण के बेहद करीबी अमर राजूरकर तीसरी बार मैदान में हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी समर्थित ठाकरे सेना के कृष्णा पाटील आष्टीकर और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रशांत इंगोले भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
ये भी पढ़े: सांसद बनने के बाद हुआ आर्थिक नुकसान, कांग्रेस सांसद शिवाजी कालगे का बड़ा और अजब बयान
हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चाएं तेज
कुल 452 मतदाताओं वाले इस चुनाव में संख्याबल के लिहाज से भाजपा 142, अजीत पवार गुट की एनसीपी 84 और शिंदे गुट की शिवसेना 23 के साथ महायुति का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो, लेकिन मतदान से ठीक पहले पार्षदों के इस गोवा हॉलिडे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग और कूटनीतिक बाड़ेबंदी की चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया है।
