पणजी की इन खूबसूरत जगहों पर बनाएं दोस्तों के साथ प्लान, आएगा खूब मजा
गोवा की राजधानी पणजी बहुत खूबसूरत है जो दोस्तों के साथ ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकती है। यह जगह अपने कल्चर, नाइटलाइफ, बीच जैसी चीजों के लिए जानी जाती है। जहां पर एक बार सबको जाना चाहिए।
- Written By: प्रीति शर्मा
पणजी में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Best places to visit in Panaji: दोस्तों के साथ मजेदार और यादगार छुट्टियां बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गोवा की राजधानी पणजी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां पर खूबसूरत बीच, ऐतिहासिक चर्च, रंग बिरंगी गलियां और मॉर्डन कैफे का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलेगा। यहां पर आपको शांत माहौल और पार्टी वाइब दोनों का मजा मिलेगा। अगर आप पणजी घूमने जा रहे हैं तो यहां की कुछ बेहतरीन जगहों को बिल्कुल मिस न करें।
यहां की वाइब्रेंट नाइटलाइफ, बैकवॉटर क्रूज और कल्चर आपको काफी अलग फील देगी। शांति में दोस्तों के साथ बैठकर पणजी में सूर्यास्त का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा लोकल डांस और रिवर फ्रंट पर लाइव म्यूजिक की मस्ती आपके ट्रिप को यादगार बना देगी।
बेसीलिका ऑफ बोम जीसस
यह जगह गोवा के सबसे पुराने चर्च में शुमार है। यह पुर्तगाल आर्किटेक्चर का नजारा देखा जा सकता है। यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का है। दुनिया भर से लोग गोवा के इस चर्च पर जाने का प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप यहां का कल्चर देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
NCP पार्षदों का गोवा डांस वायरल, नांदेड विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी में देगलुर नगर परिषद के सदस्यों की मौज
केजेटन चर्च
पणजी का सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट केजेटन चर्च को चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ डिवाइन प्रोविडेंस कहा जाता है। वहां का नजारा देखकर आपकी नजरें नहीं हटेंगी। गावा आ रहे हैं तो इस जगह को एक बार जरूर घूमें।
मीरामार बीच
पणजी के इस बीच पर दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर मंडोवी रिवर भी है जहां पर आप जा सकते हैं। दोस्तों के साथ सुकून के पल बिताने के लिए इस बीच पर जा सकते हैं। रात को यहां पर पार्टी भी एंजॉय कर सकते हैं।
गोवा आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम
गोवा का सबसे प्रसिद्ध म्यूजियम पुर्तगाली साम्राज्य की कलाओं को दर्शाता है। यहां पर 8 गैलरियां है जिसे दोस्तों के साथ देखने में खूब मजा आएगा। इस म्यूजियम के पास मार्गो रेलवे स्टेशन है।
यह भी पढ़ें:- मानसून में अकेले ट्रिप पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
कोको बीच
पणजी से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह कोको बीच काफी फेमस है। यहां पर कई तरह की वाटर एक्टिविटी कराई जाती है। यहां पर बोट राइडिंग का मजा लिया जा सकता है। दोस्तों के साथ यह बीच जरूर एक्सप्लोर करें।
पणजी सिर्फ एक ट्रैवल डेस्टिनेशन नहीं बल्कि दोस्तों के साथ बिताए हुए सुनहरे पलों की याद बन सकता है। यहां पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी ले के लेकर एकांत में बैठने तक का लुत्फ ले सकते हैं। इसके अलावा लोकल फूड आपकी ट्रिप को एक अनोखा टच देगा।
