-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Best Places To Visit In Kerala With Partner In December
पार्टनर को करना चाहते हैं खुश तो दिसंबर में घूम आएं केरल की ये बेहतरीन जगहें
- Written By: प्रीति शर्मा
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। इसके लिए दक्षिण भारत से खूबसूरत और शानदार जगह कौन सी हो सकती है। जिसमें सबसे पहले केरल का ही नाम आता है।

केरल में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places in Kerala: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। इसके लिए दक्षिण भारत से खूबसूरत और शानदार जगह कौन सी हो सकती है। जिसमें सबसे पहले केरल का ही नाम आता है। यह देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बहुत ही फेमस जगह है। इस जगह के खूबसूरत समुद्र तट और प्राकृतिक दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दिसंबर के सुहाने मौसम में यहां की कुछ बेहतरीन जगहों को घूमने का प्लान किया जा सकता है।
अगर आप पार्टनर के साथ दिसंबर में कोई बेहतरीन और सुकून भरी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए केरल बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। छुट्टियों में यहां के खूबसूरत हिल स्टेशन एक अलग अनुभव हो सकता है।
वायनाड
केरल की इस जगह पर आपको पहाड़, हरे मैदान और चाय के बगीचे देखने को मिलेंगे। इस खूबसूरत जगह पर आप ट्रैकिंग, झरने और वन्य जीव को देखने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। वायनाड में चाय, कॉफी, चावल, इलायची के अलावा काली मिर्च और जीरा जैसे मसाले भी पाए जाते हैं। पार्टनर के साथ इस जगह पर आप हनीमून भी प्लान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
केरल में Nipah Virus की वापसी! एक नया मरीज मिलने से हड़कंप, 15 लोग क्वारंटाइन और प्रशासन अलर्ट पर
मुन्नार
दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहों में से एक मुन्नार बहुत ही फेमस हिल स्टेशन है। यहां पर सर्दियों के समय घूमने बहुत ही अनोखा अनुभव होता है। पार्टनर के साथ इस जगह को ट्रैवल डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे आंखों में इस कदर बस जाएंगी कि यहां से वापस जाने का दिल नहीं करेगा। इस हिल स्टेशन में चारों तरफ चाय के पौधे और पहाड़ियां देखने को मिलेंगी।
थेक्कडी
केरल की यह जगह लोगों को काफी पसंद आती है। दिसंबर के समय इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। पेरियार नेशनल पार्क और सुरुली फॉल्स यहां पर देखने लायक स्थान है। यहां पर आप नेशनल पार्क में हाथियां, बाघ और अन्य वन्यजीवों को देख सकते हैं। इसके अलावा चाय के बगीचे और मसाले के बागान बहुत ही सुंदर लगते हैं। पार्टनर के साथ इस जगह को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
वागामोन
केरल का यह हिल स्टेशन दिसंबर के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों की लिस्ट में शामिल है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। इस जगह पर आप पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा मर्माला झरना और करिकाडु व्यू प्वाइंट जैसे खूबसूरत स्थान घूमने के लिए सबसे सही जगह है।
Best places to visit in kerala with partner in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














