दक्षिण भारत के वो 6 मशहूर शहर, जहां भगवान के दर्शन के साथ मिलेगा स्वादिष्ट खाना
Best Places to Visit South India: दक्षिण भारत की प्रसिद्ध जगहों पर घूमने के प्लान तो हर कोई करता है लेकिन उन जगहों पर खाने के शौकीन लोगों के लिए बहुत कुछ है। आप भी इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध शहर (सौ. सोशल मीडिया)
Famous South Indian Cities: दक्षिण भारत सिर्फ भव्य मंदिरों और आध्यात्मिक माहौल के लिए नहीं बल्कि अपने स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। यहां के प्रसिद्ध शहरों की गलियों से लेकर मंदिरों के प्रसाद तक हर जगह स्वाद और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिलता है। अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा करने जा रहे हैं या करेंगे तो यहां पर मौजूद कुछ शहरों पर जाना बिल्कुल न भूलें। आज हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने वाले हैं जहां फूड लवर्स को काफी मजा आएगा।
मदुरै, तमिलनाडु
मदुरै तमिलनाडु का सबसे खूबसूरत शहर है जहां मीनाक्षी अम्मन मंदिर मौजूद है। यहां पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड काफी प्रसिद्ध हैं। यहां के शानदार मंदिरों के दर्शन के बाद स्थानीय खाने का लुत्फ लिया जा सकता है। यहां पर जिगरथंडा, करी डोसा और मटन चुक्का काफी फेमस है।
उडुपी, कर्नाटक
उडुपी में कृष्ण मंदिर के दर्शन करने के बाद वहां के सात्विक भोजन का स्वाद चख सकते हैं। यहां पर भक्त और भोजन का एक दूसरे से गहरा नाता है। यहां पर सांबर, घी से भरा डोसा, पारंपरिक रस्म और लड्डुओं को आनंद लिया जा सकता है। मंदिर के सामुदायिक भोजन कक्ष में बहुत ही शानदार खाना मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
सनातन का अपमान और हिंदी से दूरी स्टालिन-उदनिधि को ले ‘डूबी’, वादों ने ऐसे ‘थलपति’ को पहुंचाया ‘विजय’ के करीब
तमिलनाडु में स्टालिन का किला ढहा…कोलाथुर सीट से मिली करारी हार, पुराने साथी ने ही दी पटखनी
इधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
चेन्नई की हॉट सीटों पर TVK का कब्जा! CM स्टालिन पर लटकने लगी हार की तलवार, बेटे उदयनिधि की भी हालत खराब
कांचीपुरम, तमिलनाडु
कांचीपुरम में एकम्बरेश्वर और कैलाशनाथ जैसे प्राचीन मंदिर हैं जो अपनी विरासत के लिए जाने जाते हैं। यहां पर केले के पत्ते में मसालेदार और उबली हुई कांचीपुरम इडली दी जाती है जो बहुत स्वाद होती है। कांचीपुरम की यात्रा के बाद यहां मिलने वाला स्थानीय भोजन जरूर चखना चाहिए।
तिरुपति, आंध्र प्रदेश
तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां पर प्रसाद के लड्डू शुद्ध देसी घी में बनाए जाते हैं। मिठाइयों के अलावा यहां आंध्र करी, चटनी और मुलायम वडे भी मिलते हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली से अमृतसर तक ट्रिप पर मिलेगा घूमने का खूब मौका, इस पैकेज में करें टिकट बुक
रामेश्वरम, तमिलनाडु
तमिलनाडु का रामनाथस्वामी मंदिर पारंपरिक तमिल भोजन और घूमने के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर शाकाहारी के साथ-साथ मछली, झींगे और केकड़ों जैसे सी फूड का भी स्वाद चख सकते हैं। सड़क के किनारे मिलने वाली इडली और मेदु वड़े लोगों के सबसे फेवरेट नाश्ते हैं।
श्रीरंगम, तमिलनाडु
तमिलनाडु का श्री रंगनाथस्वामी मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की गलियों में महिलाएं अप्पलम और अचार बनाती हैं जिसका स्वाद हर किसी को पसंद है। पुलियोदराई प्रसादम यहां की खास डिश है।
