एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
Udhayanidhi Stalin Arrest: अभिनेत्री त्रिशा से जुड़े विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन को उनके घर से पुलिस ने हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
- Written By: प्रिया जैस
उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया (सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब)
Udhayanidhi Stalin Detained Trisha Remark Controversy: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार हो गए है। अभिनेत्री त्रिशा पर टिप्पणी विवाद के बाद उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि के समर्थकों और पुलिस में झड़प भी हुई।
आज सुबह से ही विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कल एक रैली में, जब वे कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद को संभालने के तरीके को लेकर तमिलनाडु के CM विजय की आलोचना कर रहे थे, तब अभिनेत्री त्रिशा से जुड़े नारे लगाए गए थे। इसके बाद TVK ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Tamil Nadu | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay pic.twitter.com/d1evXEG2By — ANI (@ANI) August 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पोलाची-पलानी हाईवे पर भीषण हादसा! खड़ी लॉरी में जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत
कावेरी पानी विवाद में उग्र हुए तमिलनाडु के किसान, रेत में खुद को दबाकर किया प्रदर्शन, फसल बचाने को हुए मोहताज
कावेरी विवाद के बीच राहत; कर्नाटक ने छोड़ा 12,000 क्यूसेक पानी, सोमवार तक तमिलनाडु पहुंचेगा काबिनी का जल
कावेरी जल विवाद के बीच बड़ी खबर, काबिनी का पानी तमिलनाडु पहुंचने को तैयार, जानें मेत्तूर बांध का ताजा अपडेट
सड़कों पर उतरे समर्थक
चेन्नई में TVK कार्यकर्ताओं ने DMK नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में FIR दर्ज होने के बाद चेन्नई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके बाद जनता सड़कों पर उतर आई। हिरासत में लेते समय पुलिस और उदयनिधि के समर्थकों के बीच जोरदार झड़प भी हुई।
#WATCH | Tamil Nadu | TVK workers in Chennai protest against DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin. He has been detained by police in Chennai following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay pic.twitter.com/pY6XVBo46Y — ANI (@ANI) August 4, 2026
उदयनिधि स्टालिन का विवादित बयान
किसानों के विरोध-प्रदर्शन के तौर पर आयोजित एक कार्यक्रम में, उदयनिधि स्टालिन ने हजारों पुरुषों के सामने एक्ट्रेस त्रिशा के बारे में एक अनावश्यक, अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की। इस टिप्पणी के बाद उनकी कड़ी आलोचना की गई।
At what was projected as a farmers protest, Udhayanidhi Stalin made an unnecessary, vulgar and double meaning comment about actress Trisha in front of thousands of men. pic.twitter.com/EvqkGrHKie — Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) August 3, 2026
यह भी पढ़ें – ग्रेटर नोएडा हादसा: आग पर पा लिया था काबू, लेकिन फिर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबे जवान, 2 की दर्दनाक मौत
दरअसल, कावेरी मुद्दे पर एक रैली को संबोधित करते हुए, जब उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे, तो “त्रिशा, त्रिशा” के नारों से उन्हें बीच में रोका गया। तो वे रुके, मुस्कुराए और एक ऐसी बात कही जिसे कई लोगों ने एक्टर त्रिशा (जो विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं) के बारे में एक इशारे के तौर पर देखा। बता दें, कि उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।
इस वीडियो में वे एक्टर त्रिशा के बारे में कुछ ऐसा कहते दिख रहे हैं जिसे आलोचकों ने डबल मीनींग बताया है। तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल होने के बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जिसके बाद अब उन पर केस दर्ज किया गया।
