सावधान! फोन की बैटरी फूल गई तो भूलकर भी न करें ये 4 गलती, वरना पड़ सकता है भारी नुकसान
Smartphone Battery Issue: स्मार्टफोन की बैटरियां पावर बैंक को टक्कर देने लगी हैं। खासकर कई चीनी कंपनियां अब 10,000mAh तक की बैटरी वाले फोन लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone ki Battery (Source. Design)
Phone Battery Swelling: आजकल स्मार्टफोन की बैटरियां पावर बैंक को टक्कर देने लगी हैं। खासकर कई चीनी कंपनियां अब 10,000mAh तक की बैटरी वाले फोन लॉन्च कर रही हैं। नई सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी के चलते बिना फोन का साइज बढ़ाए ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जा रही है। लेकिन तकनीक कितनी भी एडवांस क्यों न हो, बैटरी से जुड़ी दिक्कतें अब भी सामने आती हैं। कई बार बैटरी फूलने की समस्या हो जाती है, जो न सिर्फ डिवाइस बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घबराएं नहीं, बल्कि सही कदम उठाएं। आइए जानते हैं कि अगर फोन की बैटरी फूल जाए तो क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
1. डिवाइस का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दें
अगर आपको लगे कि फोन की बैटरी फूल गई है, तो सबसे पहला काम है उसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें। फूली हुई बैटरी के साथ फोन चलाना आग लगने या शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ा सकता है। कई मामलों में ऐसी बैटरियां अचानक गर्म होकर नुकसान पहुंचा देती हैं। इसलिए बिना देर किए फोन को स्विच ऑफ करें और बैटरी बदलवाने की तैयारी करें।
2. कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट न करें
अक्सर लोग डेटा ट्रांसफर या चार्जिंग के लिए फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप से जोड़ देते हैं। लेकिन अगर बैटरी फूल चुकी है, तो यह गलती भारी पड़ सकती है। USB-C के जरिए कनेक्ट करते ही फोन चार्ज होना शुरू हो जाता है, जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में ओवरहीटिंग या आग का खतरा और बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
3. खुद से रिपेयर करने की कोशिश न करें
बहुत से लोग पैसे बचाने के चक्कर में खुद ही फोन खोलने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह कदम खतरनाक साबित हो सकता है। फोन की केसिंग हटाते समय अगर कोई नुकीली चीज बैटरी को छू जाए, तो ब्लास्ट का जोखिम रहता है। बैटरी से गैस निकालने के लिए उसे पंक्चर करना तो और भी ज्यादा खतरनाक है। हमेशा याद रखें, फूली हुई बैटरी वाले फोन को बंद करके सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से ही बैटरी बदलवाएं।
ये भी पढ़े: कम पैसे में भी बनेंगे प्रो जैसे वीडियो, YouTube का नया AI फीचर बदलेगा शॉर्ट्स बनाने का तरीका
4. लापरवाही बिल्कुल न करें
कई लोग सोचते हैं कि थोड़ी-सी सूजन कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन यही लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। अगर फोन का बैक पैनल उभर रहा है या स्क्रीन ऊपर उठी हुई दिख रही है, तो यह साफ संकेत है कि बैटरी में गड़बड़ी है। ऐसे में तुरंत एक्शन लेना ही समझदारी है।
तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतना ही जरूरी है कि हम उसके इस्तेमाल में सावधानी बरतें। एक छोटी-सी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है। इसलिए अगर आपके फोन की बैटरी फूल गई है, तो समझदारी दिखाएं और सुरक्षित रास्ता चुनें।
