Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल

Instagram Shadow Ban: दिल्ली में स्टूडेंट प्रोटेस्ट चल रहा है, जिसको लेकर कई बाते सामने आती ही रहती है लेकिन अभी प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram विवाद हो रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 05:21 PM

Instagram Shadow Ban (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Follow Us:

Instagram Sensitive Content Getting Shadow Ban: जैसा कि सभी को पता ही है कि अभी दिल्ली में स्टूडेंट प्रोटेस्ट चल रहा है, जिसको लेकर कई बाते सामने आती ही रहती है लेकिन अभी प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram विवादों में आ गया है। जिसमें कई कंटेंट क्रिएटर्स और यूजर्स का दावा है कि प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो की रीच अचानक कम हो गई है। कुछ पोस्ट्स पर बिना किसी स्पष्ट वजह के sensitive content का लेबल लगा दिया गया है। जबकि यूजर्स का कहना है कि उनमें सिर्फ न्यूज़ कवरेज और टीवी फुटेज शामिल हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद Meta की कंटेंट मॉडरेशन प्रक्रिया और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

Sensitive Content लेबल ने बढ़ाई बहस

इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) के संस्थापक और वकील अपार गुप्ता ने बताया है कि कई Instagram स्टोरीज और पोस्ट्स को सीमित कर दिया गया है और उन पर sensitive content का मैसेज दिख रहा है। जिसको लेकर उनका कहना है कि प्लेटफॉर्म यह नहीं बता रहा कि आखिर किस नियम या कम्युनिटी स्टैंडर्ड के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP और राजनेता अनीश गवान्डे की कुछ पोस्ट्स पर भी यही चेतावनी दिखाई दे रही है। वहीं IFF ने Meta से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या इन प्रतिबंधों का संबंध किसी सरकारी कानूनी अनुरोध से तो नहीं है।

यूजर्स बोले: Instagram फीड से गायब हो रहा प्रोटेस्ट कंटेंट

इस मामले को लेकर कई यूजर्स का दावा है कि उनका Instagram डिस्कवरी पेज अब प्रोटेस्ट से जुड़ा कंटेंट पहले की तरह नहीं दिखा रहा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जिन पोस्ट्स पर sensitive content का लेबल लगाया गया उन्हें Know More पर क्लिक करने के बाद भी नहीं देखा जा सका।

सम्बंधित ख़बरें

Explainer: बिना वर्दी पुलिस की ड्यूटी कितनी कानूनी? जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बाद मचा बवाल, क्या कहते हैं नियम

NEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR

लेकिन Instagram अपने आधिकारिक ब्लॉग में पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि प्लेटफॉर्म पर कोई एक एल्गोरिदम यह तय नहीं करता कि कौन-सा कंटेंट किसे दिखाई देगा। कंपनी का कहना है कि अलग-अलग एल्गोरिदम और क्लासिफायर्स मिलकर कंटेंट की विजिबिलिटी तय करते हैं।

CJP अकाउंट ब्लॉक होने से और बढ़ा विवाद

जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार शाम लगभग 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोअर्स वाले CJP के आधिकारिक Instagram अकाउंट को भारत में अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है। जिसमें Meta की ओर से दिखाए गए संदेश में कहा गया कि कानूनी अनुरोध का पालन करते हुए इस कंटेंट को भारत में सीमित किया जा रहा है। वहीं इससे पहले CJP के प्रवक्ता सौरव दास का अकाउंट भी ऑटोमेटेड मॉडरेशन सिस्टम की गलती से सस्पेंड हुआ था जिसे बाद में बहाल कर दिया गया था।

ये भी पढ़े: दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?

डिजिटल अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी पर उठे सवाल

वहीं मामले की जानकारी के सामने आने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि हिंसा, दंगों या बड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुछ परिस्थितियों में कंटेंट की पहुंच सीमित कर सकते हैं। लेकिन यदि ऐसी कार्रवाई बिना स्पष्ट कारण और पारदर्शिता के होती है तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल अधिकारों को लेकर गंभीर बहस को जन्म देती है। ऐसे मामलों में यूजर्स को यह जानने का अधिकार है कि उनकी पोस्ट्स की रीच क्यों कम की गई या उन्हें क्यों सीमित किया गया है।

Instagram impose a shadow ban on delhi student protests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 05:21 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Instagram
  • Social Media
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.