Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस

Selfie Video Verification By Google: Google Account का पासवर्ड लोग आसानी से भूल जाते हैं या अकाउंट रिकवर करने में परेशानी होती है तो ऐसे लोगों के लिए एक काम का फीचर आ गया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:51 PM

Selfie Video Verification (Source. Google)

Follow Us
Follow Us:

Google Login Feature: अक्सर अपने देखा होगा कि Google Account का पासवर्ड लोग आसानी से भूल जाते हैं या अकाउंट रिकवर करने में परेशानी होती है तो ऐसे लोगों के लिए एक काम का फीचर आ गया है। बता दें कि Google एक नया Selfie Video Verification फीचर लेकर आया है जिसकी मदद से यूजर्स अब सेल्फी वीडियो के जरिए अपनी पहचान सत्यापित कर सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल अकाउंट रिकवरी को पहले से अधिक सुरक्षित और आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन अभी के लिए इसे चुनिंदा यूजर्स और डिवाइस पर ही रोलआउट किया जा रहा है पर आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ने की उम्मीद है।

पासकी के साथ मिलेगा नया रिकवरी ऑप्शन

Google ने नए फीचर को लेकर जानकारी दी है कि Selfie Video Verification मौजूदा Passkeys और Recovery Contacts के साथ एक अतिरिक्त अकाउंट रिकवरी विकल्प के रूप में काम आएगा। जिसका सीधा मतलब है कि यदि किसी कारण से आप अपने Google Account में लॉग-इन नहीं कर पाते या बाकी रिकवरी विकल्प काम नहीं करते तो यह फीचर आपकी पहचान की पुष्टि कर अकाउंट तक दोबारा पहुंच दिलाने में मदद करेगा। वहीं इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पहले से Google Account में साइन-इन होना जरूरी है। बिना लॉग-इन किए यूजर अपना सेल्फी वीडियो सेटअप नहीं कर पाएंगे।

कैसे करें सेल्फी वीडियो सेटअप?

वैसे अभी इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है। इसके लिए सबसे पहले आपको यह जांचना होगा कि आपका डिवाइस इस सुविधा के लिए योग्य है या नहीं। जिसके लिए ब्राउजर में g.co/signin-selfie खोलकर उपलब्धता चेक की जा सकती है। अगर आपके पास यह फीचर उपलब्ध होगा तो Google आपको कैमरे के जरिए एक छोटा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प देगा। वहीं सेटअप के दौरान स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा और कैमरे की ओर देखते हुए सिर को अलग-अलग दिशाओं में घुमाना होगा। इस प्रक्रिया में कैमरा आपके चेहरे को कई एंगल से स्कैन करेगा जिसके बाद वीडियो सुरक्षित रूप से आपके Google Account में सेव हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल

दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री

पासवर्ड भूलने पर ऐसे आएगा काम

इस नए फीचर को लेकर बताया जा रहा है कि भविष्य में यदि आप अपने Google Account का पासवर्ड भूल जाते हैं या किसी नए डिवाइस से लॉग-इन नहीं कर पाते तो Google आपको नया सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहेगा। इसके बाद सिस्टम नए वीडियो की तुलना पहले से सेव वीडियो से करेगा। यदि दोनों का मिलान सफल रहता है तो आपकी पहचान सत्यापित होने के बाद अकाउंट की एक्सेस वापस मिल जाएगी।

ये भी पढ़े: SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

प्राइवेसी और सिक्योरिटी का भी रखा जाएगा पूरा ध्यान

इसको लेकर Google का कहना है कि सेल्फी वीडियो केवल यूजर की सहमति से ही स्टोर किया जाएगा। इसे पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रखा जाएगा और यूजर चाहें तो किसी भी समय इसे डिलीट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि फर्जी पहचान को रोकने के लिए कई एडवांस सिक्योरिटी लेयर्स और वेरिफिकेशन चेक शामिल किए गए हैं ताकि अकाउंट की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

Logging into your google account is set to become easier selfie video verification

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:51 PM

Topics:  

  • Google
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.