USB C-पोर्ट, टाइटेनियम बॉडी और कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ iPhone 15
Apple ने iPhone 15 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसके तहत 4 आईफोन लॉन्च किए गए हैं। iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro Max
iPhone 15 सीरीज के अलावा, Apple ने स्मार्ट वॉच सीरीज 9 और Ultra 2 स्मार्टवॉच का भी अनावरण किया है।
इन iPhone को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, iPhone 15 वेरिएंट में कंपनी ने A16 बायोनिक चिपसेट दिया है, जिसका इस्तेमाल आखिरी बार iPhone 14 Pro सीरीज में किया गया था।
iPhone 14 Deal (1)(2)
Apple ने iPhone 15 सीरीज को USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च किया है। iPhone 15 की प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी और यह 22 सितंबर से स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Riga, Latvia - December 3, 2019: Woman holding Apple iPhone 11 Pro in hand.
iPhone 15 Pro एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम डिजाइन वाला पहला iPhone है। इसमें उसी एलॉय का उपयोग किया गया है, जिसका उपयोग मंगल मिशन के लिए अंतरिक्ष यान बनाने में किया गया था।
पहले के संस्करणों में स्टील का उपयोग किया जाता था। टाइटेनियम का उपयोग करके फोन को अधिक टिकाऊ और हल्का बनाया गया है।
iPhone लॉन्च की सबसे खास चीजों में से एक है नया USB-C पोर्ट था, iPhone के इतिहास में पहली बार USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
15_07_2023-apple_iphone_14_discount_sale_ofeer_23471799(1)
यह अब तक का सबसे हल्का iPhone है, जिसमें पहले iPhone की तुलना में काफी कम बेजल्स हैं।
इसमें एक कस्टमाइज्ड एक्शन बटन दिया गया है, जिसे आप स्लाइड करने की बजाय दबाकर फोन को म्यूट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस बटन के एक क्लिक से कई फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
iPhone 15 Pro का डिस्प्ले साइज 6.1 इंच है और iPhone 15 Pro Max का डिस्प्ले साइज 6.7 इंच है। ये दोनों संस्करण सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आते हैं और iOS 17 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और नए स्टैंडबाय मोड दोनों को सपोर्ट करते हैं।
iPhone 14 Deal (1)(2)
इस बार कंपनी ने प्रो वेरिएंट में A17 Bionic चिपसेट दिया है। कंपनी ने प्रो वेरिएंट में एक्शन बटन दिया है, चारों आईफोन में आपको टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।
iPhone 14 Deal (1)(2)
साथ ही कैमरा परफॉर्मेंस को भी पहले से बेहतर बनाया गया है। iPhone 15 और iPhone 15 Plus में सबसे बड़े बदलाव में रियर कैमरा सिस्टम शामिल है।
Apple ने फोन के कैमरे को 12-मेगापिक्सल के वाइड-एंगल कैमरे या 48-मेगापिक्सेल रिज़ॉल्यूशन तक के मुख्य लेंस तक बढ़ा दिया है, जिसे अब तक का सबसे उन्नत कैमरा कहा जाता है।
यह iPhone 14 Pro में इस्तेमाल की गई तकनीक से मेल खाता है। जबकि iPhone 15 Pro और 15 Pro Max में अब तक का सबसे पावरफुल कैमरा इस्तेमाल किया गया है।
iphone 15 release date(1)(2)
iPhone 15 Pro Max में नया टेलीफोटो कैमरा मिलता है, इसमें 5x तक का ज़ूम मिलता है, iPhone 15 Pro में अधिकतम 3x ज़ूम मिलता है।
iphone 15 release date(1)(2)
भारत में iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। जबकि iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये है. iPhone 15 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 रुपये रखी गई है।
