- Hindi News »
- Technology »
- Year Ender 2025 Did Indians Watch And Share The Most On Instagram In 2025
Year Ender 2025: Instagram पर 2025 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या देखा और शेयर किया
Instagram Trends 2025: 2025 अब अपने आखिरी महीने में पहुंच चुका है और इसी के साथ सोशल मीडिया की दुनिया में पूरे साल का हिसाब-किताब भी सामने आ गया है।
- Written By: सिमरन सिंह

क्या था 2025 का Instagram Trends। (सौ. Design)
Instagram India Trends 2025: साल 2025 अब अपने आखिरी महीने में पहुंच चुका है और इसी के साथ सोशल मीडिया की दुनिया में पूरे साल का हिसाब-किताब भी सामने आ गया है। Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म Instagram ने अपनी बहुप्रतीक्षित 2025 Year-in-Review रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते एक साल में भारत में Instagram पर लोगों ने क्या सबसे ज्यादा सर्च किया, किस तरह का कंटेंट शेयर किया और कौन से ट्रेंड्स सबसे ज्यादा वायरल रहे। आइए जानते हैं कि 2025 में Instagram पर भारत की डिजिटल पसंद क्या रही।
क्रिकेट रहा साल का सबसे बड़ा ट्रेंड
Instagram की Year-in-Review 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे साल क्रिकेट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने, RCB के Ee Sala Cup Namdu नारे, विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट और भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत ने प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त एंगेजमेंट बनाया। क्रिकेट से जुड़े रील्स, पोस्ट और मीम्स लगातार ट्रेंड करते रहे और फैंस ने इन्हें जमकर शेयर किया।
भारतीय संस्कृति का ग्लोबल जलवा
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 2025 में भारतीय संस्कृति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान बनाई। रैपर हनुमंकाइंड (Hanumankind) का Coachella में परफॉर्म करना, शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ का Met Gala में नजर आना लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय रहा। इसके अलावा इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स में कोल्हापुरी चप्पल की मौजूदगी और रनवे शो में ए.आर. रहमान के गानों का बजना भी Instagram पर खूब ट्रेंड किया।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
टाइल्स में ऐसा घुला-मिला सांप कि किसी की नहीं पड़ी नजर, 5X Zoom करते ही उड़े लोगों के होश
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
इंटरनेशनल सितारों पर भी रही नजर
भारतीय यूजर्स ने 2025 में कई ग्लोबल इवेंट्स को भी Instagram पर खूब फॉलो किया। Ed Sheeran के इंडिया टूर, Nicki Minaj के पोज ट्रेंड, Taylor Swift और Cristiano Ronaldo से जुड़े एंगेजमेंट पोस्ट्स को लाखों बार देखा और शेयर किया गया। वहीं पुरानी फिल्मों और आइकॉनिक कैरेक्टर्स का नॉस्टैल्जिया भी छाया रहा। Wake Up Sid, Yeh Jawaani Hai Deewani और Rockstar के गाने और सीन बार-बार ट्रेंड में लौटते रहे।
ये भी पढ़े: AI चैटबॉट्स पर आंख मूंदकर भरोसा खतरनाक? Google के नए टेस्ट ने खोली सच्चाई
अचानक वायरल हुए ये चेहरे
2025 में कुछ चेहरे ऐसे भी रहे, जिन्होंने अचानक Instagram पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इनमें शामिल रहे:
- प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में दिखी Mona Lisa जैसी लड़की
- क्रॉइसैन को प्रशांत कहने वाला आयुष
- रियाना के वेडिंग लुक को रीक्रिएट करने वाली कोल्हापुर की मेहंदी आर्टिस्ट
- Sudhanshu Shukla, जो 40 साल बाद अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय बने
- इसके साथ ही समय रैना और India’s Got Latent से जुड़े क्लिप भी खूब वायरल हुए।
छोटे लेकिन सुपर-वायरल माइक्रो ट्रेंड्स
Instagram की रिपोर्ट में कई माइक्रो ट्रेंड्स का भी जिक्र है, जिन्होंने इंटरनेट पर धूम मचाई वीर पहरिया का डांस स्टेप, 90-hour work week पर बहस, Shark Tank India 4 के क्लिप्स, Coldplay कॉन्सर्ट मोमेंट्स, Fake wedding पार्टी पोस्ट्स, Labubu टॉय क्रेज, हल्दी/टर्मरिक कंटेंट, Parineeti Chopra का meri body main sensations डायलॉग और विशाल मेगा मार्ट मीम।
Year ender 2025 did indians watch and share the most on instagram in 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













