-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Openai Is Launching First Ai Gadget Device Will Look Like A Doughnut Without A Screen
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
- Written By: सिमरन सिंह
OpenAI First Device: AI अब सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित नहीं रह गया है। ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स के कंपनियां ऐसी डिवाइस बनाने की तैयारी में हैं जो इंसानों के साथ स्वाभाविक तरीके से बात करें।

OpenAI First Device (Source. gemini)
OpenAI AI Gadget: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित नहीं रह गया है। बता दें कि ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब कंपनियां ऐसी डिवाइस बनाने की तैयारी में हैं जो इंसानों के साथ और ज्यादा स्वाभाविक तरीके से बातचीत कर सकें। इसी कड़ी में OpenAI अपने पहले बड़े हार्डवेयर प्रोडक्ट पर काम कर रही है। जिसमें सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया कि कंपनी का यह डिवाइस देखने में छोटा डोनट या हॉकी पक जैसा हो सकता है और इसकी सबसे खास बात होगी इसका बिना स्क्रीन वाला डिजाइन।
2027 तक लॉन्च हो सकता है OpenAI का पहला डिवाइस
Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि OpenAI अपने पहले बड़े पैमाने पर लॉन्च होने वाले डिवाइस को 2027 तक बाजार में उतार सकती है। वहीं इसकी संभावित कीमत करीब 300 से 400 डॉलर यानी लगभग 25 से 35 हजार रुपये के बीच हो सकती है। वहीं डिजाइन की बात करें तो डिवाइस को इस तरह तैयार किया जा सकता है कि इसे घर में कहीं भी आसानी से रखा जा सके। इसे हर समय पावर प्लग से जोड़कर रखने की जरूरत भी नहीं होगी।
लाइट और मूविंग पार्ट्स बताएंगे AI क्या कर रहा है
रिपोर्ट में इश बात को भी साफ किया गया है कि इस AI गैजेट में लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ कुछ मूविंग मैकेनिकल पार्ट्स भी हो सकते हैं। जिनकी मदद से यूजर को संकेत मिलेगा कि डिवाइस कब उसकी बात सुन रहा है, कब प्रोसेस कर रहा है और कब जवाब देने वाला है। वहीं समय के साथ यह डिवाइस अपने मालिक की पसंद, आदतों और बातचीत के तरीके को समझकर ज्यादा पर्सनल अनुभव देने में सक्षम हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति
सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
स्क्रीन नहीं होगी, फिर भी करेगा कई काम
जानकारी के लिए बता दें कि OpenAI का यह डिवाइस स्मार्ट स्पीकर से कहीं ज्यादा एडवांस अनुभव देने के लिए तैयार किया जा सकता है। इसमें माइक्रोफोन, स्पीकर, कैमरा और आसपास के वातावरण को समझने वाले सेंसर दिए जाने की संभावना है।
वहीं यूजर इससे बातचीत कर सवाल पूछ सकेगा, जानकारी हासिल कर सकेगा, मीडिया चला सकेगा और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल कर सकेगा। जिसका सीधा मतलब है कि छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार फोन की स्क्रीन देखने की जरूरत कम हो सकती है।
ये भी पढ़े: AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Apple से विवाद के बीच OpenAI का बड़ा हार्डवेयर प्लान
OpenAI के हार्डवेयर प्रोजेक्ट के बारे में देखे तो Apple के साथ कानूनी विवाद भी चर्चा में है। Apple ने कंपनी पर भविष्य के हार्डवेयर से जुड़े ट्रेड सीक्रेट्स के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है हालांकि OpenAI इन आरोपों से इनकार कर चुकी है। लेकिन अभी के लिए यह डिवाइस Amazon Echo या Google Nest जैसे स्मार्ट स्पीकर्स को चुनौती दे सकता है पर फिर भी OpenAI का प्लान इससे कहीं बड़ा माना जा रहा है। जिसमें कंपनी भविष्य में AI को स्मार्ट ग्लास, वियरेबल्स, AI पिन और होम रोबोट जैसे डिवाइसेज तक ले जाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।
Openai is launching first ai gadget device will look like a doughnut without a screen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Aug 08, 2026 | 03:43 PMबॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
Aug 08, 2026 | 03:42 PMJPSC-JSSC विवाद पर दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का किया एलान
Aug 08, 2026 | 03:38 PMअकोला में बोगस बीज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित, 13 प्रकरणों की होगी पड़ताल
Aug 08, 2026 | 03:38 PMनशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:37 PMक्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
Aug 08, 2026 | 03:34 PMसावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
Aug 08, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














