Windows 11 Upgrade: पुराने PC पर भी चल सकता है नया सिस्टम, जानें आसान तरीके
Unsupported CPU Windows 11: Microsoft पुराने PC पर Windows 11 अपग्रेड को लेकर कई नियम है ऐसे में जल्द से जल्द आपको अपने PC को Windows 10 को बदलना सही रहेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Windows 11 को कैसे अपने PC में डाले। (सौ. Windows)
Windows 11 Upgrade: Microsoft पुराने PC पर Windows 11 अपग्रेड को लेकर लगातार सख्ती दिखा रहा है, लेकिन तकनीकी जानकारों के मुताबिक ऐसे कई तरीके मौजूद हैं जिनसे 10–15 साल पुराने कंप्यूटर भी नए सिस्टम पर अपग्रेड हो सकते हैं। कंपनी का आधिकारिक नियम यही है कि केवल कंपैटिबल CPU और TPM 2.0 वाले डिवाइस ही Windows 11 चला पाएंगे। इसके बावजूद टेक एक्सपर्ट्स ने कई वर्कअराउंड बताए हैं।
Windows 10 के बाद क्या होगा?
14 अक्टूबर 2025 से Microsoft Windows 10 PC के लिए सिक्योरिटी अपडेट बंद कर देगा। यदि यूजर चाहें तो “Extended Security Updates Program” में शामिल होकर अतिरिक्त समय तक सुरक्षा अपडेट पा सकते हैं।
अपग्रेड में मुख्य रुकावटें
- पुराने CPU जो आधिकारिक लिस्ट में शामिल नहीं हैं।
- TPM 2.0 की अनुपलब्धता या डिसेबल होना।
- लेगेसी BIOS पर चलने वाले सिस्टम।
Microsoft इन मानकों पर कोई ढील देने के मूड में नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
विकल्प 1: रजिस्ट्री एडिट से हल
ZDNET रिपोर्ट के अनुसार, Windows 10 वाले अधिकतर PC केवल एक Registry Edit से Windows 11 पर अपग्रेड किए जा सकते हैं। इसके लिए:
- Regedit.exe खोलकर HKEY_LOCAL_MACHINE\SYSTEM\Setup\MoSetup की में एक नया DWORD वैल्यू बनाएं AllowUpgradesWithUnsupportedTPMOrCPU = 1
- Microsoft की वेबसाइट से Windows 11 का ISO फाइल डाउनलोड करें।
- ISO को माउंट कर Setup.exe चलाएं और अपग्रेड शुरू करें।
- इस तरीके से CPU और TPM चेक को बायपास किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: 20 हजार से कम में लॉन्च हुए नए AI लैपटॉप, मिलेगे कई शानदार फीचर्स
विकल्प 2: Rufus टूल का उपयोग
- जिन पुराने PC में TPM या UEFI सपोर्ट ही नहीं है, वहां Rufus Utility सबसे आसान उपाय माना जा रहा है।
- यूजर Windows 11 ISO और Rufus (v4.6 या आगे का वर्जन) डाउनलोड करके USB ड्राइव तैयार कर सकते हैं।
- इंस्टॉलेशन के दौरान “Remove hardware requirements” विकल्प चुनकर सिस्टम को बायपास कराया जा सकता है।
- ध्यान दें कि बहुत पुराने CPU (2008 या उससे पहले बने) नए वर्जन Windows 11 (24H2) पर अपग्रेड नहीं हो पाएंगे।
ध्यान दें
Microsoft की पाबंदियों के बावजूद, Windows 10 से Windows 11 में अपग्रेड करने के लिए रास्ते खुले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि “यह केवल आधिकारिक अपडेट चैनल से रोक है, लेकिन तकनीकी उपायों से ज्यादातर आधुनिक PC पर Windows 11 आसानी से चल सकता है।” ऐसे में अगर आपका PC भी Window 10 में है तो समय रहते आपको उसे जल्द से जल्द Window 11 में बदलना होगा नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
