WhatsApp ने लॉन्च किया नया AI फीचर ‘Writing Help’, जानें फायदे

WhatsApp AI Feature: Meta इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं पेश कर रहा है। कंपनी AI फीचर ‘Writing Help’ अनाउंस किया है, जो खास होगा।
WhatsApp ने लॉन्च किया नया AI फीचर ‘Writing Help’, जानें फायदे
Writing Help से क्या होगा। (सौ. Piaxabay)
Published on
Updated on

WhatsApp Writing Help: Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं पेश कर रहा है। अब कंपनी ने एक नया AI फीचर ‘Writing Help’ अनाउंस किया है, जो खास तौर पर सही और बेहतर मैसेज लिखने में मदद करेगा।

क्या है WhatsApp का Writing Help फीचर?

फीचर के नाम से ही साफ है कि यह लिखने में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर्स को अपने लिखे गए मैसेज के लिए AI आधारित सुझाव मिलेंगे। खास बात यह है कि यह फीचर प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है, यानी यूजर्स के मैसेज पूरी तरह निजी रहेंगे। कंपनी के अनुसार, इस फीचर की मदद से यूजर्स को अलग-अलग स्टाइल में मैसेज लिखने के सुझाव मिलेंगे। इनमें प्रोफेशनल, फनी और सपोर्टिव जैसे विकल्प शामिल होंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप ऑफिस से जुड़ा कोई मैसेज लिखना चाहते हैं तो आप Professional स्टाइल चुन सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें Writing Help?

  • इस फीचर का उपयोग करना बेहद आसान है।
  • आपको WhatsApp की सेटिंग्स में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
  • बस चैट ओपन करें और मैसेज बॉक्स में टेक्स्ट टाइप करें।
  • इसके बाद पेंसिल आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको कई AI सुझाव दिखाई देंगे, जिनके नीचे अलग-अलग स्टाइल के विकल्प होंगे।
  • यूजर अपनी पसंद का स्टाइल सिलेक्ट कर सीधे मैसेज भेज सकते हैं।

यह फीचर ग्रुप चैट और सिंगल चैट दोनों में काम करेगा।

पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे मैसेज

अक्सर यूजर्स की चिंता रहती है कि AI फीचर के इस्तेमाल से उनकी प्राइवेसी प्रभावित होगी। लेकिन WhatsApp का कहना है कि यह फीचर Meta AI का इस्तेमाल करते हुए भी किसी भी मैसेज को पढ़े बिना ही सुझाव देता है। यानी आपकी चैट और डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

कब और कहां मिलेगा फीचर?

फिलहाल यह फीचर अमेरिका और कुछ अन्य देशों में इंग्लिश भाषा में रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी का प्लान है कि साल 2025 के अंत तक इसे अन्य भाषाओं और देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

ध्यान दें

WhatsApp का नया AI फीचर ‘Writing Help’ यूजर्स के चैटिंग अनुभव को एक नया आयाम देगा। यह न सिर्फ मैसेज को बेहतर और आकर्षक बनाएगा बल्कि विभिन्न स्टाइल में लिखने की सुविधा भी देगा। साथ ही प्राइवेसी बरकरार रहने से यूजर्स बेझिझक इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com